होम / Jewelry Stolen from Wedding Hall in Gorakhpur: शादी के मंडप से 10 लाख के जेवरात चोरी, CCTV फुटेज में दिखी संदिग्ध महिला

Jewelry Stolen from Wedding Hall in Gorakhpur: शादी के मंडप से 10 लाख के जेवरात चोरी, CCTV फुटेज में दिखी संदिग्ध महिला

• LAST UPDATED : January 27, 2022

Jewelry Stolen from Wedding Hall in Gorakhpur

इंडिया न्यूज़, गोरखपुर:
Jewelry Stolen from Wedding Hall in Gorakhpur: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर में बुधवार रात हो रही एक शादी से दुल्हन के गहने चोरी होने की वारदात सामने आ रही है। परिवार वालों के अनुसार चोरी हुए गहनों की कीमत करीब 10 लाख रुपए थी। बारात जौनपुर से खोराबार इलाके के सहारा स्टेट्स आई थी। गुरुवार सुबह खोराबार पुलिस को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की। मैरिज हॉल में लगे CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस ने एक संदिग्ध महिला गहने ले जाते देखा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

चोरी की जानकारी मिलते ही उड़ गए होश

गगहा के रियाव गांव निवासी गुड्डू शाही व उनके भाई धीरेंद्र कुमार शाही खोराबार के सिकटौर में रहते है। धीरेंद्र बैंगकॉक में काम करते है। बुधवार रात धीरेंद्र की बेटी की शादी थी। जिक्से लिए उन्होंने सहारा स्टेट का मैरिज हाउस बुक किया था। शादी के लिए पूरा परिवार मैरिज हाउस में था। बारात भी जौनपुर से आ गई थी। सभी बारातियों की आवभगत में लगे हुए थे।

इसी बीच मैरिज हाउस के कमरे में रखा दुल्हन का डाल वाला गहना चोरी हो गया। इस चोरी की जानकारी मिलते ही लड़की के परिवार वालों ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। पुलिस की जांच के बाद किसी तरह शादी सम्पन्न हुई। खोराबार इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि शादी में दुल्हन के गहने चोरी हुए है। जांच कर आगे की कार्यवाई की जाएगी।

Read More: School College Closed in UP Till 15th February: उत्तर प्रदेश 15 फरवरी बंद हुए स्कूल-कॉलेज, ऑनलाइन कक्षाएं रहेंगी जारी

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox