होम / जिम संचालक घरों में लगाई आग, युवती को भगाने का आरोप, आठ गिरफ्तार Jim Operator Fired in Houses

जिम संचालक घरों में लगाई आग, युवती को भगाने का आरोप, आठ गिरफ्तार Jim Operator Fired in Houses

• LAST UPDATED : April 15, 2022

इंडिया न्यूज, आगरा।

Jim Operator Fired in Houses : थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता से लापता हुई युवती के मामले में आरोपी जिम संचालक गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार सुबह गांव में बवाल हो गया। आरोपी जिम संचालक के दो घरों में आग लगा दी गई। सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। मौके पर पहुंची दमकल ने घरों में लगी आग पर काबू पाया। मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने रुनकता चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली से बरामद हो गई थी युवती

बुधवार रात को ही पुलिस ने युवती को दिल्ली से बरामद कर लिया था। जिम संचालक की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। इसके लिए पुलिस टीम दबिश दे रही थी। युवती का मेडिकल कराने के बाद नारी निकेतन भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार सुबह रुनकता में बाजार बंद हो गया। इससे तनाव हो गया। बताया गया कि आरोपी जिम संचालक के दो घरों पर ताला लगा था।

ताला तोड़कर घरों में आग लगा दी

तभी बड़ी संख्या में लोग आए। उन्होंने घरों के ताले तोड़कर आग लगा दी। इसके बाद भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सीओ हरीपर्वत सत्यनारायण का कहना है कि दो घरों में आग लगाई गई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इलाके में फोर्स तैनात की गई है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चार दिन पहले बालिग लड़की एक लड़के के साथ चली गई थी। लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

(Jim Operator Fired in Houses)

Also Read : 6 से 11 साल तक के बच्चों को भी लगेगा कोरोना टीका, ब्रिटेन ने दी मॉडर्ना के वैक्सीन को मंजूरी Britain Approves Modernas Vaccine

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox