होम / Kannauj: राहुल गांधी की अभी शादी नहीं हुई है, अच्छा होगा वो योगी बन जाए- सुब्रत पाठक

Kannauj: राहुल गांधी की अभी शादी नहीं हुई है, अच्छा होगा वो योगी बन जाए- सुब्रत पाठक

• LAST UPDATED : December 29, 2022

Kannauj

इंडिया न्यूज, वाराणसी (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। भाजपा सांसद ने कहा कि अच्छा होगा कि राहुल गांधी, योगी बन जाए, अभी वो योगी बन भी सकते हैं, क्योंकि अभी उनकी शादी नहीं हुई है। इससे उनका भी भला होगा और देश का भी भला होगा।

भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि जहां तक बात राहुल को योगी बनाने की है, तो यह योगी मॉडल का प्रभाव है। यही वजह है कि योगी मॉडल की चर्चा दूर-दूर तक है। राहुल गांधी की दाढ़ी को लेकर भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि राहुल गांधी इस वक्त सद्दाम जैसी दाढ़ी रखाए घूम रहे हैं। इससे कुछ होने वाला नहीं है।

भारत टूटा हुआ नहीं है- सुब्रत
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भाजपा सांसद ने कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत कोई टूटा हुआ नहीं है। अगर इनको भारत को जोड़ना होता तो यह इस्लामाबाद या अफगानिस्तान से अपनी यात्रा शुरू करते।

यह भी पढ़ें: रूसी गर्लफेंड को नहीं दिया यूक्रेनी बॉयफ्रेंड का शव, दूतावास किया मना

Connect Us Facebook | Twitter 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox