होम / Kanpur Fire: कानपुर की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 घायल, 3 की मौत 

Kanpur Fire: कानपुर की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 घायल, 3 की मौत 

• LAST UPDATED : December 16, 2022

Kanpur Fire

इंडिया न्यूज, कानपुर (Uttar Pradesh) । कानपुर के फजलगंज में एक फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में लगी आग में झुलस कर 3 मजदूरों की मौत हो गई है और 3 घायल हो गए हैं। घायलों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। आग की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची।

प्लास्टिक के दाने के कारण बढ़ी आग 
मामला शुक्रवार का है जब कानपुर के फजलगंज गड़रियन पूर्व स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में साइकिल की गद्दी बनाने का काम होता था। फैक्ट्री में प्लास्टिक के दाने होने के कारण आग तेजी से बढ़ गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। साथ ही दमकल की 8 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मिली जानकारी अनुसार हादसे के दौरान फैक्ट्री में 11 लोग मौजूद थे। दमकल की टीम ने फैक्ट्री में मौजूद 11 लोगों में से 5 को सही सलामत बचा लिया। वहीं 6 आग में बुरी तरह झुलस गए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें से 3 की मौत हो गई है। 2 का अस्पताल में अभी इलाज जारी है। वहीं 1 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Rape Victim Chinmayanand: दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने फरार मान धारा 82 के तहत कार्रवाई का दिया आदेश

Connect Us
 Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox