होम / Kanpur: पुलिस ने किया चरस तस्करी गैंग का पर्दाफाश, ऐसे करते थे आरोपी तस्करी

Kanpur: पुलिस ने किया चरस तस्करी गैंग का पर्दाफाश, ऐसे करते थे आरोपी तस्करी

• LAST UPDATED : June 8, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज), Kanpur: कानपुर पुलिस ने प्लास्टिक के जैरीकेन में चरस भरकर अवैध तरीके से तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस को काफी समय से तलाश थी।

जेरी केन में रखते थे चरस

यूपी के कानपुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो साधारण मजदूर बनकर जैरी केन में चरस भरकर तस्करी करते थे।

ये भी पढ़ें: UP Politics: सपा ऑफिस के बाहर लगा ऐसा होर्डिंग, सब ओर हो रही चर्चा

ये लोग साधारण यातायात रिक्शे जैसी चीजों से आवाजाही करते थे, जिससे किसी को इन पर शंका ना हो। पुलिस को इनकी काफी समय से तलाश थी। पर जिस तरीके से ये गैंग तस्करी करता था, इनको पकड़ना मुश्किल हो गया है।

पुलिस ने इस मामले में गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाश शहर के अन्य इलाकों में अवैध सप्लाई करते थे।​ पुलिस ने इनके पास से करीब 10 किलो से ज्यादा चरस बरामद किये जो एक तीन केन में भरी हुई थी। यह मामला कानपुर की रेल स्टेशन के बाजार का है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आगे की पूछताछ सभी आरोपियों से जारी है।

10 किलो के चरस किये बरामद

पुलिस अधिकारी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि यह गिरोह बहुत समय से पुलिस की नजरों में था। ये गैंग कानपुर के अलग-अलग इलाकों में इस चरस की आपूर्ति करते थे। शुक्रवार को पुलिस ने इस मुद्दे में बड़ी सफलता हासिल की जब ये दो आरोपी पुलिस के कब्ज़े में आये। उनके पास से जेरी केन में दस किलों की चरस बरामद की गई है।

ये भी पढ़ें: अनंत अंबानी के गॉडफादर से भी कई गुना ज्यादा अमीर हैं काव्या मारन के पिता

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox