होम / Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा की सुरक्षा पर ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार ने दिए ये निर्देश

Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा की सुरक्षा पर ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार ने दिए ये निर्देश

• LAST UPDATED : July 22, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Kanwar Yatra 2024: यूपी में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार सुविधाओं को उपलब्ध करवाया है। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार ने भी अपने अधिकारीयों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि हर बिजली के खंभे पर पॉलिथीन लगाई जाए ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। इसके अलावा उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि मार्गों पर किसी भी प्रकार की गंदगी न हो और सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद रहे। दुर्घटनाओं से बचने के लिए कांवड़ मार्गों पर, जगह-जगह बोर्ड लगाने का भी आदेश दिया गया है। इन बोर्डों के माध्यम से कांवड़ियों को सुरक्षित यात्रा के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

Read More: Kanwar Yatra 2024: हरिद्वार भी गूंज रहा भोलेनाथ के जयकारों से! जानें विशेष तैयारियां

सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम

ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि श्रद्धालुओं के लिए एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण तैयार किया जाए। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं, जिसमें मार्गों पर पानी, प्राथमिक चिकित्सा और अन्य आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था की जा रही है। बता दें कि कांवड़ यात्रा 2024 के लिए ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार के निर्देशों से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि श्रद्धालु सुरक्षित और सुखद यात्रा कर सकें।

Read More: Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा पर व्यवस्था कड़ी! सहारनपुर को 10 जोन, 3 सुपर जोन, 21 सेक्टर में बांटा

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox