होम / Khatauli By Election: यूपी भाजपा अध्यक्ष बोले- दंगाई आजम के आंसू पोछने गए जयंत, मगर मुजफ्फरनगर दंगों को भुला दिया

Khatauli By Election: यूपी भाजपा अध्यक्ष बोले- दंगाई आजम के आंसू पोछने गए जयंत, मगर मुजफ्फरनगर दंगों को भुला दिया

• LAST UPDATED : December 3, 2022

Khatauli By Election

इंडिया न्यूज, मुजफ्फरनगर (Uttar Pradesh)। खतौली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन रहा। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने खतौली क्षेत्र के कई गांवों में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी रहे। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि आज जयंत चौधरी आजम खान के आंसू पोछने गए हैं। लेकिन 2013 के दंगों को भूल चुके हैं। मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान जयंत चौधरी सिर्प एक पक्ष के यहां गए थे। दोनों पक्षें के यहां गए होते तो उन्हें शायद यह दिन नहीं देखना पड़ता।

40-50 मुकदमों के आरोपी को चुनाव लड़ा रहे जयंत
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पूर्व पीएम और रालोद संस्थापक चौधरी चरण सिंह ने कभी भी अपराधियों को राजनीति में संरक्षण नहीं दिया। लेकिन आज जयंत चौधरी खतौली में 40 से 50 मुकदमे के आरोपी को चुनाव लड़ा रहे हैं। उन्होंने जयंत चौधरी के रामपुर दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी आज भाईचारा कायम करने के लिए सबसे बड़े दंगाई आजम खान के चुनाव प्रचार में हैं। वहां भाईचारा बना रहे हैं।

अखिलेश अब एकता की दुहाई दे रहे
भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष घर-घर घूम रहे हैं। गली-गली घूम रहे हैं। चाचा की ठोड़ी खुजा रहे हैं। अब उन्हें जनता का एहसास हो गया चाचा को स्टार प्रचारक बना रहे हैं। परिवार की एकता की दुहाई दे रहे हैं। उन्हें एहसास है उन्होंने अपनी पराजय स्वीकार कर ली है।

विक्रम सैनी पर किसी अपराध में मुकदमे चोरी चकारी डकैती या अप्राकृतिक काम के लिए मुकदमे दर्ज नही हुए हैं। समाज के लिए बलिदान किया संघर्ष किया है। उसके लिए सजा हुई है। हमने अदालत का सम्मान करते हुए विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी को उतारा है और जनता की अदालत में है और हमें जनता की अदालत में इंसाफ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: कार में अगवा कर 10 साल की बच्ची से रेप, पीड़िता ने रोते हुए मां से बताई पूरी दास्तान

Connect Us Facebook | Twitter
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox