होम / Khushi Dubey’s Mother Expressed her Wish : अखिलेश चाहेंगे तो लड़ूंगी सपा से चुनाव, खुशी दुबे की मां ने जताई इच्छा

Khushi Dubey’s Mother Expressed her Wish : अखिलेश चाहेंगे तो लड़ूंगी सपा से चुनाव, खुशी दुबे की मां ने जताई इच्छा

• LAST UPDATED : January 25, 2022

इंडिया न्यूज, कानपुर।

Khushi Dubey’s Mother Expressed her Wish : बिकरू कांड के बाद पुलिस एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे के करीबी अमर दुबे की सास गायत्री देवी विस चुनाव में सपा की उम्‍मीदवार हो सकती हैं। गायत्री ने कहा है कि सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव चाहेंगे तो वह चुनाव लड़ेंगी। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि सपा की सरकार बनी तो खुशी दुबे के केस वापस होंगे और उनके परिवार को न्‍याय मिलेगा। दरअसल, खुशी दुबे की मां से सपा के कुछ नेताओं ने सम्‍पर्क किया है। इनमें पार्टी के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता मेजर आशीष चतुर्वेदी भी हैं।

अखिलेश यादव से न्याय की उम्मीद (Khushi Dubey’s Mother Expressed her Wish)

गायत्री देवी ने बताया कि सपा नेताओं ने उनसे कहा है कि खुशी को अखिलेश यादव न्‍याय देंगे। सपा की सरकार बनने पर उसके सभी केस वापस होंगे। यदि खुशी की मां चुनाव लड़ना चाहेंगी तो पार्टी इस पर भी विचार करेगी। उधर, खुशी दुबे की मां से मिलने गए सपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता आशीष ने मीडिया से कहा कि खुशी को गलत ढंग से जेल भेजा गया है। उसे समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव न्‍याय दिलाएंगे।

कई पार्टियों से मिला चुनाव लड़ने का ऑफर (Khushi Dubey’s Mother Expressed her Wish)

खुशी की मां ने सपा नेताओं से हुई बातचीत के बाद मीडियाकर्मियों से कहा कि मुझे अखिलेश यादव पर भरोसा है। फिलहाल मेरी प्राथमिकता खुशी दुबे को न्‍याय दिलाना है। हर सरकार एक जैसी नहीं होती है। सपा की सरकार आई तो हमें न्‍याय मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि अखिलेश यादव चाहेंगे तो मैं चुनाव लड़ूंगी। बेटी को न्‍याय दिलाऊंगी। एक सवाल के जवाब में उन्‍होंने दावा किया कि उन्‍हें कुछ अन्‍य पार्टियों से भी चुनाव लड़ने का ऑफर मिला है लेकिन उनका भरोसा अखिलेश यादव पर है।

(Khushi Dubey’s Mother Expressed her Wish)

Also Read : Taunt of Keshav on SP List : सपा की लिस्ट पर केशव का तंज, अपराधियों को टिकट देकर दहशत फैलाने की कोशिश

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox