होम / Lok Sabha Election 2024: बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने ‘इंडिया’ गठबंधन पर साधा निशान, कहा- मुद्दों से ध्यान भटकाने वाला शिगूफा..

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने ‘इंडिया’ गठबंधन पर साधा निशान, कहा- मुद्दों से ध्यान भटकाने वाला शिगूफा..

• LAST UPDATED : August 24, 2023

India News UP (इंडिया न्यूज़),Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने विपक्ष गठबंधन ‘इंडिया’ पर निशाना साधा है। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पूर्व बने नए विपक्ष गठबंधन को विकास के मुद्दों से ध्यान भटकने वाला शिगूफा बताया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल का चुनाव लड़ने का अधिकार होता है। 2017 में सपा और कांग्रेस गठबंधन में थे। 2019 में समाजवादी पार्टी ने बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। भाजपा के खिलाफ 2022 का चुनाव भी गठबंधन बनाकर लड़ा गया। लेकिन सभी चुनावों में जनता ने मोदी और योगी को आशीर्वाद दिया।

चुनाव लड़ने की तैयारी पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरी- भूपेंद्र चौधरी

बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनहित से जुड़े मुद्दे लगातार उठते रहते हैं। विपक्ष चुनाव से पहले ध्यान भटकने के लिए गठबंधन कर लेता है। भूपेंद्र चौधरी विपक्ष दलों के गठबंधन को चुनौती नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की चुनाव लड़ने की तैयारी पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरी है। बता दे की लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की अगुवाई में भी एनडीए गठबंधन। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में घटक दलों की कुल संख्या 38 है। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी एनडीए का कुनबा विस्तार करने की रणनीति पर कम कर रही है।

राजनीति संभावनाओं का खेल- भूपेंद्र चौधरी

डोलू प्रमुख जैन चौधरी को एनडीए खेमे में लाने की काव्यंत पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है। उन्होंने आगे अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि गठबंधन का फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा। एनडीए के साथी संजय निषाद, अनुप्रिया पटेल और ओम प्रकाश राजभर बीजेपी आलाकमान पर अभी से ज्यादा सीटों की डिमांड करने लगे हैं। वही होने वाले लोकसभा चुनाव में घटक दलों के साथ सीट शेयरिंग पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सीट शेयरिंग पर विवाद होने की स्थिति में आपसी बातचीत से मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा। एनडीए के घटक दलों में कोई कन्फ्यूजन नहीं होगा।

ALSO READ: UP Politics: ओमप्रकाश राजभर ने साधा सपा नेता अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- अखिलेश यादव कैसे सीएम बनेगा..

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox