होम / Lucknow: वीरेंद्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी फिरदौस ने किया सरेंडर, 2 राज्यों की पुलिस पड़ी थी पीछे   

Lucknow: वीरेंद्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी फिरदौस ने किया सरेंडर, 2 राज्यों की पुलिस पड़ी थी पीछे   

• LAST UPDATED : December 16, 2022

Lucknow

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh) । लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र में हुई वीरेंद्र उर्फ़ गोरख ठाकुर की हुई हत्या के मुख्य आरोपी फिरदौस ने गुरूवार को लखनऊ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। मिली जानकारी अनुसार बिहार पुलिस कजो भी फिरदोस की तलाश थी। 2 राज्यों की पुलिस को अपने पीछे लगा देख फिरदोस ने गुरूवार को सरेंडर कर दिया।

वीरेंद्र हत्याकांड का मामला   
फिरदौस बिहार पुलिस के मोस्टवांटेड वीरेंद्र उर्फ़ गोरख ठाकुर की हुई हत्या का मुख्या आरोपी है। उसने 25 जून 2022 को बिहार के मोस्टवांटेड अपराधी वीरेंद्र के घर में घुसकर दिन दहाड़े उसकी हत्या की थी। इस मामले में वीरेंद्र की दूसरी पत्नी खुशबुन तारा के अनुसार बिहार के माफिया रईस खान के शूटर फिरदौस, कमलेश उर्फ़ बिट्टू जैसवाल व गोरख की पहली पत्नी प्रियंका के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। इस मामले में 4 लोगों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।

बिहार में की हत्या 
लखनऊ पुलिस के साथ ही बिहार पुलिस को भी फिरदौस की तलाश थी। फिरदौस ने हाल ही में बिहार में भी एक हत्या को अंजाम दिया था। बिहार में हत्या के बाद फिरदौस बिहार पुलिस के वांटेड लिस्ट में भी शामिल हो गया था। फिरदौस ने 2 दिसंबर को बिहार के नरकटियागंज में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की थी। इस मामले को लेकर बिहार पुलिस को भी फिरदौस की तब से तलाश थी।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox