होम / Lucknow News:यूपी के सभी जिलों में बनेगा क्रिटिकल केयर ब्लाक, लैब में होंगी 150 निःशुल्क जांच

Lucknow News:यूपी के सभी जिलों में बनेगा क्रिटिकल केयर ब्लाक, लैब में होंगी 150 निःशुल्क जांच

• LAST UPDATED : July 26, 2023

India News (इंडिया न्यूज),Chandramani Shukla, Lucknow: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को उत्तर प्रदेश का दौरा किया। जहां उन्होंने लखनऊ में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की। जिसके बाद उन्होंने प्रेसवार्ता कर बताया कि प्रदेश की जनता तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया ….

केंद्रीय मंत्री ने कहा यूपी में सभी 75 जिलों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया जाएगा। जिससे सभी जिलों में 100 बेड का अस्पताल किसी भी महामारी के आने पर लोगों बेहतर उपचार मिलेगा।

मनसुख मंडाविया ने बताया कि  सभी जिलों में एक-एक अत्याधुनिक लैब भी बनाई जाएगी। जहां 150 तरह के टेस्ट मुफ्त में होंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया यह सभी कार्य आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत किए जाएंगे। जिसका जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिलान्यास करेंगे।

ई कवच ऐप को राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा लागू 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य सेवा में तारीफ करते हुए कहा यहां स्वास्थ्य क्षेत्र में अच्छा कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो यहां बेहतर कार्य हो रहे हैं उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी लागू किया जाएगा।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में हर रविवार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए जा रहे मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों की मदद देना, अस्पताल में कौन से उपकरण कार्य नहीं कर रहे हैं उसके लिए बनाए गए केयर ऐप और टीकाकरण के अलावा विभिन्न रोगों की जानकारी के लिए बनाए गए ई कवच ऐप को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने की बात कही।

तीन करोड़ लोगों को मिला चुका आयुष्मान कार्ड

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में साढ़े छह करोड़ लाभार्थी आयुष्मान के हैं। जिसमें से तीन करोड़ लोगों को कार्ड मिल चुका है और बाकी लोगों को जल्द ही कार्ड दिया जाएगा।

AISO READ

Mansa Devi Temple: भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण दरक रहा मनसा देवी मंदिर का पहाड़, 12 हजार लोग पर मडरा रहा खतरा!

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox