होम / मुख्तार अंसारी के करीबी आनंद की ढाई करोड़ की संपत्ति को किया जब्त

मुख्तार अंसारी के करीबी आनंद की ढाई करोड़ की संपत्ति को किया जब्त

• LAST UPDATED : April 29, 2022

इंडिया न्यूज, मऊ:

माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी गिरोह के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चला रखा है। इसी क्रम में उनके खास सहयोगी आनंद कुमार यादव की ढाई करोड़ की संपत्ति को प्रशासन ने जब्त कर लिया। एक दिन पूर्व जिलाधिकारी अरूण कुमार ने गैंगस्टर आरोपित के विरुद्ध कुर्की का आदेश जारी किया था।

शुक्रवार की दोपहर की प्रशासने कार्रवाई

14 मई 2018 में आनंद यादव व उसकी पत्नी मीरा के नाम से परदहा क्षेत्र में जमीन खरीदी गई। इसका सर्किल रेट लगभग 49 लाख रुपये है, जबकि बाजार मूल्य 2.5 करोड़ रुपये आंका गया है। सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, उपजिलाधिकारी सदर हेमंत चौधरी मय राजस्व टीम व क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्र मय भारी पुलिस बल के साथ शुक्रवार की दोपहर परदहा पहुंचे। यहां आनंद कुमार यादव व पत्नी मीरा यादव के नाम से खरीदे गए वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 2 करोड़ 50 लाख रुपये के भूखंड को उत्तर प्रदेश गिरोहबंद व समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत कुर्क किया गया।

ये भी पढ़ेंः  नमाज के बाद लगे ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे, सहारनपुर में हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

ये भी पढ़ेंः  मायावती ने ट्वीट कर कहा, बचकाने बयान न दे अखिलेश यादव

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox