होम / Mahashivratri: महाशिवरात्रि आज, भगवान महाकाल के अगले 44 घंटे तक होंगे लगातार दर्शन

Mahashivratri: महाशिवरात्रि आज, भगवान महाकाल के अगले 44 घंटे तक होंगे लगातार दर्शन

• LAST UPDATED : March 8, 2024

India News (इंडिया न्यूज़) Mahashivratri: 8 मार्च यानी आज पूरे देश में महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। महाकाल की नगरी उज्जैन से लेकर बाबा विश्वनाथ की नगरी तक भक्त बाबा के दर्शने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सभी भक्तों के दर्शन के लिए भगवान महाकाल के दरवाजे रात 2:48 बजे ही खोल दिए गए हैं। लोग अब से लेकर अगले दो दिन लगभग 44 घंटे तक बाबा के दर्शन कर सकते हैं।

विश्वनाथ की नगरी में भक्तों की भीड़ 

बता दें कि बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में भक्तों का भीड़ उमड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार गुरुवार, 7 मार्च को ही करीब 2 लाख श्रद्धालु महादेव के दर्शन करने पहुंचे। बता दें कि बाबा का दरबार भी अगले 36 घंटे से अधिक समय तक खुला रहेगा। ऐसा अनुमान भी लगाया जा रहा है कि बाबा के दर पर करीब 10 लाख भक्तों पहुंच सकते हैं। वहीं आज काशी में महादेव के विवाह के अवसर पर भव्य बारात निकलेगी।

महादेव बनेंगे दूल्हा

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का विवाह हुआ था। इस दिन महादेव दूल्हा होते हैं। इस लिए इस दिन बाबा के पूजन पर विशेष लाभ होता है। भक्त मंदिरों के पट लने से लेकर बंद होने तक महादेव का जलाभिषेक करते हैं। भांग-धतुरा, बेर और बेलपत्र बाबा को चढ़ाते हैं।

Also Read: Birds Species: दुनिया के किस देश में सबसे ज्यादा है पक्षियों की प्रजाति? भारत…

Also Read: Sweet After Dinner: क्या डिनर के बाद आप भी खाते हैं मीठा? शरीर बन…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox