होम / Mainpuri By-election 2022: रघुराज शाक्य ने नामांकन करने से पहले मुलायम सिंह यादव को किया याद, बोले- चुनाव जीतने के बाद भी आपके बीच रहूंगा

Mainpuri By-election 2022: रघुराज शाक्य ने नामांकन करने से पहले मुलायम सिंह यादव को किया याद, बोले- चुनाव जीतने के बाद भी आपके बीच रहूंगा

• LAST UPDATED : November 16, 2022

Mainpuri By-election 2022

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, मैनपुरी : सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के नामांकन के बाद बुधवार को बीजेपी प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने भी नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले शाक्य मुलायम सिंह यादव को नमन करने उनके समाधि स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुष्प भी अर्पित किए।

चुनाव जीतने के बाद भी आपके बीच में ही रहूंगा
जानकारी के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी ने दो सेटों में नामांकन दाखिल किया है। प्रस्तावकों में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान और भोगांव विधायक पंडित रामनरेश अग्निहोत्री उनके साथ रहे। रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि ‘मैं जनता का सेवक, किसान का बेटा हूं, चुनाव जीतने के बाद भी आप सभी के बीच में ही रहूंगा।

सपा और बीजेपी में सीधी टक्कर
बता दें पूर्व भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य एक बजे नामांकन करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने 11 बजे कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल कर दिया। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी से डिंपल यादव प्रत्याशी हैं। इस सीट पर सपा और भाजपा में सीधी टक्कर मानी जा रही है। भाजपा ने शाक्य वोटरों की संख्या को देखते हुए दांव खेला है। जातीय समीकरण को देखा जाए तो शाक्य इस सीट पर दूसरे नंबर पर हैं।

डिंपल यादल दाखिल कर चुकी हैं नामांकन पत्र
वहीं डिंपल यादव ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था, जिसके बाद सपाई चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। सपा ने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। वहीं आज भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन कर दिया है। बता दें रघुराज शाक्य इटावा जिले के रहने वाले हैं, लेकिन माना जा रहा है कि शाक्य वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए भाजपा ने ये फैसला लिया।

रघुराज शाक्य को शिवपाल सिंह यादव का बेहद करीबी माना जाता है। वे प्रसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। रघुराज शाक्य 1999 और 2004 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए थे। उन्होंने 2012 में सपा के टिकट पर इटावा सदर सीट से विधानसभा का चुनाव भी जीता था।

यह भी पढ़ें- Khatauli By-election 2022: सपा- रालोद गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने किया नामांकन, बोले- एकजुटता से ही जीत हासिल होगी – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox