होम / Mainpuri By-election: अखिलेश और डिंपल यादव ने मैनपुरी में डाला डेरा, सपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बनेगी रणनीति

Mainpuri By-election: अखिलेश और डिंपल यादव ने मैनपुरी में डाला डेरा, सपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बनेगी रणनीति

• LAST UPDATED : November 13, 2022

Mainpuri By-election

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, लखनऊ: सैफई महोत्सव के संस्थापक स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की 20वीं पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित परिवार के सभी लोग सैफई पहुंचे। शिवपाल सिंह यादव के पुत्र अंकुर यादव भी यज्ञ में पहुंचे इसके साथ ही मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर सैफई में मंथन होगा। मैनपुरी सपा का गढ़ माना जाता है। वहां से डिंपल यादव की जीत लगबग तय मानी जा रही है। लेकिन इसके बावजूद अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने शनिवार से ही मैनपुरी में डेरा डाल दिया है।

अखिलेश और डिंपल ने मैनपुरी में डाला डेरा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने शनिवार से सैफई में डेरा डाल दिया है। अखिलेश का मैनपुरी से लखनऊ तक आना जाना रहेगा, लेकिन डिंपल अब सैफई में ही रहेंगी। दूसरी तरफ तमाम समर्थक भी मैनपुरी पहुंचने लगे हैं। उधर, देर शाम पार्टी कई वरिष्ठ महिला नेता भी मैनपुरी के लिए रवाना हो गई हैं।

मैनपुरी सीट से डिंपल यादव को बनाया प्रत्याशी
सपा अध्यक्ष ने मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव के लिए डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है। आमतौर पर उपचुनाव से दूर रहने वाले अखिलेश यादव भी इस बार चुनाव तक वहीं रहेंगे। हालांकि चुनाव संचालन की जिम्मेदारी पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव एवं पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव निभा रहे हैं।

सपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बनेगी रणनीति
उनके साथ ही पार्टी के तमाम पूर्व सांसद और पूर्व विधायक, विधायक भी पहुंच रहे हैं। रविवार को नामांकन को लेकर पार्टी नेताओं के साथ अखिलेश यादव एवं डिंपल रणनीति बनाएंगे।

यह भी पढ़ें- Moradabad: पाकबड़ा की वोटर लिस्ट में आया पकिस्तानी महिला का नाम, जांच के बाद आई ये बात सामने – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox