होम / Mainpuri By Election: केशव मौर्य बोले- सपा चुनाव हारने के बाद के लिए एडवांस बहाने तैयार कर रही

Mainpuri By Election: केशव मौर्य बोले- सपा चुनाव हारने के बाद के लिए एडवांस बहाने तैयार कर रही

• LAST UPDATED : November 30, 2022

Mainpuri By Election

इंडिया न्यूज, मैनपुरी (Uttar Pradesh) । उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को मैनपुरी में घिरोर ब्लॉक में सभा की। इस दौरान उन्होंने सपा और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। केशव ने कहा कि आयोग से सपा की शिकायत काल्पनिक है। वे जैसे करते थे वैसे सोचते हैं। निष्पक्ष चुनाव में सपा की पराजय सुनिश्चित है। बूथ क़ब्ज़ा करने का युग समाप्त हो गया है। सपा उपचुनाव में हारने के बाद के लिए एडवांस में बहाने तैयार कर रही है। अखिलेश आपके पास बाहुबल,धनबल है,अब जनबल नहीं है।

मैं किसान का बेटा, इसलिए दर्द समझता हूं
केशव मौर्य ने कहा कि आज प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार है। यह सरकार गरीबों की गरीबी दूर करने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का काम किया। किसान सम्मान निधि देने का काम किया। बगैर किसी भ्रष्टाचार के सीधे खातों में भेजने का काम किया। लगातार जो समर्थन मूल्य है, उसका मूल्य बढ़ाया जा रहा है। मैनपुरी में जो किसानों के साथ गुंडागर्दी होती थी, जो मेहनत करके परिश्रम करके पैदा करता था उसे सपा के गुंडे लूट लेते थे। मैं किसान का बेटा हूं इसलिए उस दर्द को जानता हूं आलू, मुंगफली, धान, आलू पैदा करें।

राम गोपाल पढ़े लिखे शख्स
समाजवादी पार्टी के लोग यह समझें कि एक जैसा समय नहीं रहता है। हम तो इस बात को भलीभांति जानते हैं। सैफई परिवार का समय अब एक जैसा नहीं आने वाला है। एक छत्र राज्य करते थे। मैनपुरी फिरोजाबाद बदायूं चारों तरफ उनका जो भय का वातावरण रहता था। अब लोग भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जो जैसा होता है, वैसा दिखता है। प्रोफेसर रामगोपाल पढ़े लिखे व्यक्ति हैं और वह भली भांति जानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव को प्रभावित करने का कोई ऐसा काम नहीं करती है। मेरा प्रत्याशी एक गरीब परिवार से आता है। उसके पास इतना तो पैसा ही नहीं है। जो पैसा बांटने का रास्ता खोज रहे होंगे, साड़ी बांटने का रास्ता खोज रहे होंगे। में समाजवादी पार्टी से कहना चाहता हूं कि यह रास्ता बंद कर दें, अब यह युग समाप्त हो गया है।

यह भी पढ़ें:
जापानी लड़की ने यूपी के इंजीनियर से की शादी, सात फेरों के बाद बोली- मेरा दिल हिंदुस्तानी

Connect Us Facebook | Twitter
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox