होम / Mainpuri By Election Result: डिंपल ने तोड़े 2 रिकॉर्ड, शिवपाल बोले- नेताजी का जलवा कायम है, समाधि पर चढ़ाए फूल

Mainpuri By Election Result: डिंपल ने तोड़े 2 रिकॉर्ड, शिवपाल बोले- नेताजी का जलवा कायम है, समाधि पर चढ़ाए फूल

• LAST UPDATED : December 8, 2022

Mainpuri By Election Result

इंडिया न्यूज, मैनपुरी (Uttar Pradesh) । मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की जीत हुई है। यह सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई थी। यह सपा का गढ़ है। सपा इस अपने मजबूत किले को बचाने में कामयाब रही है। डिंपल यादव ने 2.38 लाख वोटों से भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य को हराया है। इसी के साथ डिंपल ने अपने ससुर मुलायम सिंह यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में मुलायम ने 95 हजार वोटों के अंतर से चुनाव जीता था।

चाचा शिवपाल ने जताया जनता का आभार
बहू डिंपल को मिले भारी समर्थन के लिए चाचा शिवपाल यादव ने जनता का आभार जताया है। शिवपाल ने ट्वीट कर लिखा कि मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से मिले आशीर्वाद, स्नेह व अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों, मित्रों व कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। जसवंतनगर की सम्मानित जनता द्वारा डिम्पल यादव को दिए गए आशीर्वाद के लिए जसवंतनगर वासियों का सहृदय धन्यवाद।

शिवपाल बोले- नेताजी का अभी जलवा कायम है
इसके बाद शिवपाल यादव सैफई में मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पहुंचे। यहां उनके साथ बेटे आदित्य भी थे। शिवपाल ने समाधि पर फूल चढ़ाकर मुलायम को नमन किया। इस मौके पर डिंपल यादव की जीत पर शिवपाल यादव ने कहा यह नेता जी की जीत है। अब भी नेता जी का जलवा कायम है, नेता जी के आदर्शो की जीत है। प्रशासन के रोकने और उत्पीड़न के बाद भी जनता ने बढ़चढ़ कर मतदान किया

1996 से सपा के पास मैनपुरी सीट, जानिए सबकुछ
1996 के बाद मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और इसके बाद आज तक सपा कभी इस सीट से नहीं हारी। वहीं, आज तक हुए 19 लोकसभा चुनावों में किसी भी महिला प्रत्याशी को जीत नहीं मिली है। इसी तरह तीन चुनावों में चार बार महिला प्रत्याशी भी लड़ीं, लेकिन जीत का ताज इनसे कोसों दूर रहा।

वर्ष 2014
मुलायम सिंह यादव सपा – 595918
डॉ. संघमित्र मौया- बसपा- 142833 तीसरा स्थान
राजेश्वरी देवी-र्निलीय 1746

वर्ष 2009
मुलायम सिंह सपा- 392308
विनय शाक्य बसपा- 219239 दूसरा स्थान
तृप्ति शाक्य भाजपा- 56265 तीसरा स्थान

वर्ष 2004 उपचुनाव
धर्मेंद्र यादव सपा- 348999
अशोक शाक्य बसपा- 169286 दूसरा स्थान
सुमन चौहान-11391

यह भी पढ़ें: मैनपुरी में बहू डिंपल को नेताजी का आशीर्वाद, खतौली और रामपुर में भी सपा आगे

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox