होम / Mathura News: जन्माष्टमी पर कान्हा की भक्ति में झूम उठे ब्रज के लोग, घर-घर कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां….

Mathura News: जन्माष्टमी पर कान्हा की भक्ति में झूम उठे ब्रज के लोग, घर-घर कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां….

• LAST UPDATED : September 7, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Mathura News: कान्हा के स्वागत को ब्रजभूमि सज गई है। हर तरफ खुशियां छाई हुई हैं। कृष्ण के आगमन की खुशी में मथुरावासियों के चेहरे पर एक अलग ही चमक है। हर घर में जन्‍मोत्‍सव की तैयार‍ियां हो रही हैं। ब्रजभूम‍ि में पूरी रात भक्‍त कान्‍हा की भक्‍त‍ि में लीन रहेंगे। सड़कों पर श्रद्धालु भजन-कीर्तन करेंगे। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भी मंगला आरती के समय किसी भी भक्त को कोई परेशानियां नही होगी।

ब्रजभूमि को दुल्हन के रूप में सजाया

अब वह पल आने वाला है, जिसका मथुरा के लोगों को पूरे साल इंतजार रहता है। आज बृहस्पतिवार को ब्रज में श्री कृष्ण का जन्म होगा। अजन्में के जन्म की खुशी में ब्रजभूमि को एक दुल्हन के रूप में सजाया गया है। हर तरफ हर्ष और उल्लास पसरा है। सभी भक्तों के चेहरे पर कान्हा के स्वागत की चमक है। कान्हा के जन्मस्थान से लेकर घर-घर कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारियां चल रही है।

नथुरा नगरी मेें कहीं पकवान बनाए जा रहे हैं, तो कहीं मंदिरों को सजाया जा रहा है। मथुरा के मठ मंदिरों में तीन दिनों के लिए उत्सव बुधवार से शुरू हो गया है। दूर दूर से बाहर से आने वाले सभी श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए जगह-जगह भंडारे और प्रसाद बांटा जा रहा है। अजन्मे के जन्म का उत्सव मनाने को देश और विदेश से लोग ब्रज आते है। बृहस्पतिवार के दिन रात 12 बजे शंखनाद के बीच कान्हा का जन्म होगा। बाजारों से लेकर घरों तक हर तरफ रौनक छाई है। बुधवार को दिन भर मंदिरों को सजाया गया और घरों में भी साफ-सफाई की गई।

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox