होम / Meerut: सलमान खुर्शीद बोले- नागपुर से देश नहीं, प्यार-मोहब्बत से चलेगा, भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कही ये बात

Meerut: सलमान खुर्शीद बोले- नागपुर से देश नहीं, प्यार-मोहब्बत से चलेगा, भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कही ये बात

• LAST UPDATED : December 27, 2022

Meerut

इंडिया न्यूज, मेरठ (Uttar Pradesh)। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री व भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश संयोजक सलमान खुर्शीद मेरठ पहुंचे। जिमखाना के पास अपार चेंबर में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में सलमान खुर्शीद ने कहा कि अगर देश को बचाना है तो हम सब को एक साथ आना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नागपुर से देश नहीं चलेगा, ये देश प्यार-मोहब्बत से चलेगा।

उन्होंने कहा कि मेरठ के वीरों ने देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। भारत जोड़ो यात्रा में भी मेरठ के लोग दिल्ली पहुंचेंगे और यात्रा को कामयाब बनाएंगे। यात्रा लोनी से होते हुए गाजियाबाद, बागपत और शामली जिले से होते हुए हरियाणा पहुंचेगी। कहा कि उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा तीन जिलों में चार दिन रहेगी।

राहुल गांधी को राम बताने वाले बयान पर कायम
राहुल गांधी की श्री राम से तुलना पर सलमान ने कहा कि हमारे शायरों ने श्री राम को इमाम-ए-हिंद हैं, वो सर्व धर्म के हैं। हिंदू और मुसलमान सहित सभी धर्मों के लिए वो आदर्श हैं। हमारी संस्कृति में बच्चों के नाम राम रखें हैं, लेकिन रहीम देखने को नहीं मिलता। भारत जोड़ो यात्रा में पार्टी के लोगों को जोड़ने का प्रयास है। रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को लेकर कहा अभी न्योता दिया है, अभी उनका कन्फर्म नहीं हुआ है। लेकिन सभी को यात्रा में शामिल करने का प्रयास जारी रहेगा। प्रेसवार्ता में पश्चिमी उप्र प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए यूवाओ से अपील की।

यह भी पढ़ें: अप्राकृतिक संबंध बनाने से मना करने पर पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट को पेन और चाभी से गोदा

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox