होम / Meerut: मैं भी किसान की बेटी, खेतों में काम किया फिर पढ़ाई की – राज्यपाल ने सुनाई अपनी आप बीती

Meerut: मैं भी किसान की बेटी, खेतों में काम किया फिर पढ़ाई की – राज्यपाल ने सुनाई अपनी आप बीती

• LAST UPDATED : March 19, 2023

(I am also the daughter of a farmer, worked in the fields and then studied): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Anandi Ben Patel) आज मेरठ (Meerut) पहुंची। जहा उन्होंने प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित भी किया।

  • महिलाओं को किया सम्मानित
  • “आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।”- राज्यपाल
  • सरदार पटेल की मूर्ति का माल्यार्पण
  • कृषि मंत्री भी मौजूद रहे

महिलाओं को किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज मेरठ पहुंची। यहां कृषि विश्वविद्यालय में राज्यपाल ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और पश्चिमी यूपी की हुनरमंद किसान महिलाओं से बातचीत भी की। उन्होंने प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित भी किया।

“आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।”- राज्यपाल

इस दौरान वह सबसे पहले सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं जहां उन्होंने हुनर से रोजगार प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इसके बाद उन्होंने लोगों को सम्बोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।”

सरदार पटेल की मूर्ति का माल्यार्पण

यहां कार्यक्रम में शिरकत कर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय पहुंचीं। जहा उन्होंने स्टॉल के लिए लगी प्रदर्शनी का शुभारंभ फीता काटकर किया।

महिला सशक्तिकरण के लिए हुनर से रोजगार कार्यक्रम में शिरकत से पहले विवि में बने सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को सम्बोधित किया और सभी को सरदार पटेल जी के बारे में बताया।

कृषि मंत्री भी मौजूद रहे

इस दौरान राज्यपाल ने महिला उद्यमियों को सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, केंद्रीय पशु पालन एवं मत्स्य पालन राज्य मंत्री संजीव बालियान और केपी मलिक भी मौजूद रहे।

also read- विद्युत फाल्ट ठीक करने खंभे पर चढ़ा युवक, अचानक विद्युत सप्लाई आने से झुलसा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox