होम / Meerut: धर्मांतरण मामले में पुलिस ने 8 लोगों को दबोचा, 400 लोगों को ईसाई बनने पर मजबूर करने का आरोप

Meerut: धर्मांतरण मामले में पुलिस ने 8 लोगों को दबोचा, 400 लोगों को ईसाई बनने पर मजबूर करने का आरोप

• LAST UPDATED : October 30, 2022

Meerut

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, मेरठ: धर्मांतरण प्रकरण में पुलिस का एक्शन जारी है। बीती शनिवार को पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं आज यानी रविवार को 5 लोगों का गिरफ्तारी की गई है। बता दें कि इस मामले में अब तक पुलिस 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। ब्रह्मपुरी क्षेत्र के मंगतपुरम कॉलोनी का पूरा मामला है।

400 लोगों के धर्म परिवर्तन का मामले
400 लोगों के धर्म परिवर्तन के मामले में हड़कंप मचा दिया है। बीती शुक्रवार को मंगतपुरम, ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के लोग भाजपा नेता के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचे। बस्ती निवासियों का आरोप है कि उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है।

एसएसपी कार्यालय पहुंचा बीजेपी नेता
वहीं भाजपा मेरठ महानगर मंत्री दीपक शर्मा बस्ती वालों के साथ एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे। भाजपा नेता ने कहा कि मंगतपुरम बस्ती में रहने वाले लोगों को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। हिंदू से ईसाई बनने का दबाव डाला जा रहा है।

400 लोगों को ईसाई बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप
बस्ती वालों ने शिकायत देते हुए कहा कि बस्ती के 400 लोगों को ईसाई बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। भाजपा नेता ने पुलिस से जांच कर इसे रुकवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि यह पूरा खेल कोरोना काल यानी दो साल पहले लॉकडाउन के वक्त शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें- Meerut: 400 लोगों के धर्म परिवर्तन के मामले में मचा हड़कंप, बीजेपी नेता पहुंचा एसएसपी कार्यालय – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox