होम / Meerut: हाईटेंशन लाइन का निर्माणाधीन टावर गिरने से बंगाल के 2 मजदूरों की मौत, 6 घायल

Meerut: हाईटेंशन लाइन का निर्माणाधीन टावर गिरने से बंगाल के 2 मजदूरों की मौत, 6 घायल

• LAST UPDATED : November 16, 2022

Meerut

इंडिया न्यूज, मेरठ (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मुंडाली में हाईटेंशन लाइन का निर्माणाधीन टावर गिरने से छह कर्मचारी नीचे दब गए हैं। दो कर्मचारियों की मौत हो गई है। जबकि चार की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया है। हादसे के बाद भगदड़ का माहौल बन गया। तत्काल ही पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

मजबूत नहीं था फाउंडेशन, लाइन खींचते समय टावर गिरा
एलएनटी कंपनी की तरफ से मुंडाली थाना क्षेत्र के अजराड़ा में हाईटेंशन लाइन का टावर बना रही है। आरोप है कि टावर की फाउंडेशन मजबूत नहीं है। इसलिए बुधवार को लाइन खींचते समय टावर अचानक ही गिर गया। टावर पर काम कर रहे छह कर्मचारी नीचे दब गए है। आसपास के लोगों की मदद से सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला। उसके बाद उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भेज दिया है। दो कर्मचारियों की मौत हो गई, चार हालत गंभीर बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि एलएनटी कंपनी ने टावरों के फाउंडेशन मजबूत नहीं बनाए है, जिसकी वजह से टावर गिरा है। अन्य टावरों के गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे है। सीओ अमित राय ने बताया कि दो कर्मचारियों की हालत काफी गंभीर है। उन्हें फिलहाल उपचार के लिए भेज दिया।

हादसे में मरने वाले कर्मचारी
हसरत 25 वर्ष पुत्र सायद अली और अजमल 24 वर्ष पुत्र अफजल हुसैन, निवासी, गौरीगंज थाना रातुआ, मालदा पश्चिम बंगाल है।

यह भी पढ़ें: रघुराज शाक्य ने नामांकन करने से पहले मुलायम सिंह यादव को किया याद, बोले- चुनाव जीतने के बाद भी आपके बीच रहूंगा

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox