होम / Minister Nitin Agarwala attacks Akhilesh : मंत्री नितिन अग्रवाल का अखिलेश पर हमला, अखिलेश अपने चाचा और पिता के अपमान का खामियाजा भुगत रहे हैं

Minister Nitin Agarwala attacks Akhilesh : मंत्री नितिन अग्रवाल का अखिलेश पर हमला, अखिलेश अपने चाचा और पिता के अपमान का खामियाजा भुगत रहे हैं

• LAST UPDATED : April 2, 2022

इंडिया न्यूज, हरदोई:

Minister Nitin Agarwala attacks Akhilesh  आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल (स्वतंत्र प्रभार) ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा और उनके खिलाफ बड़ा बयान दिया है। नितिन अग्रवाल का कहना है कि अखिलेश अपने चाचा और पिता के अपमान का खामियाजा भुगत रहे हैं। जो अपने पिता को अपमानित कर सकता है उसके साथ ईश्वर भी नहीं होता है।

शिवपाल पर पूछ सवार पर बोले थे Minister Nitin Agarwala attacks Akhilesh

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल (स्वतंत्र प्रभार) हरदोई में जिला महिला अस्पताल में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत करने आए थे। यहां पर मीडिया ने शिवपाल यादव पर सवाल किया तब उन्होंने यह जवाब दिया। उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव के भाजपा में शामिल होने का फैसला खुद शिवपाल यादव और केंद्रीय नेतृत्व को लेना है।

अखिलेश पर कसा तंज Minister Nitin Agarwala attacks Akhilesh

नितिन अग्रवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की रीढ़ मुलायम सिंह जी और शिवपाल यादव हुआ करते थे, जिन्होंने समाजवादी पार्टी की नींव रखी उत्तर प्रदेश में उसे खड़ा किया है और जिस तरह से अखिलेश यादव अपने चाचा को अपने पिता को अपमानित करते चले आए हैं। वह किसी से छिपा नहीं है उसका खामियाजा उत्तर प्रदेश की जनता ने उन्हें दिया भी और आगे भी देती रहेगी।

Also Read : Uncle Shivpal Singh Yadav : शिवपाल यादव सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं को कर रहे हैं फालो, राजनीति में नए समीकरण के संकेत

Also Read : Shivpal Yadav In UP politics : यूपी की राजनीति में शिवपाल यादव, अपने और बेटे आदित्य के लिए संभावनाएं तलाश रहे हैं

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox