होम / Minister Siddharth Nath Attacked : कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पर हमला, नामांकन करने से पहले हुई घटना

Minister Siddharth Nath Attacked : कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पर हमला, नामांकन करने से पहले हुई घटना

• LAST UPDATED : February 3, 2022

इंडिया न्यूज, प्रयागराज।

Minister Siddharth Nath Attacked : नामांकन के लिए जा रहे योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पर एक युवक ने हमले का प्रयास किया। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से ब्लेड और केमिकल बरामद किया गया है।

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह गुरुवार को नामांकन करने के लिए जा रहे थे। इसी बीच एक युवक जो भाजपा का पुराना कार्यकर्ता है उसने मंत्री पर हमले का प्रयास किया। वह मंत्री तक पहुंच पाता कि लोगों ने उसे दबोच लिया। उसे तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया गया।

दबोचा गया आरोपी, ब्लेड और केमिकल बरामद (Minister Siddharth Nath Attacked)

मंत्री मुंडेरा स्थित अपने कार्यालय पर पहुंचे थे। अभी वह सीढ़ी पर चढ़ रहे थे कि एक युवक उनकी तरफ तेजी से लपका। वह हमला कर पाता कि आसपास मौजूद कार्यकर्ताओं ने उसे दबोच लिया। उसके पास से ब्लेड और केमिकल बरामद किया गया है।

आरोपी कर्नलगंज कोतवाली इलाके के कटरा का निवासी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि वह पहले बीजेपी से जुड़ा था। कुछ समय पहले उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उधर, इस संबंध में सीओ संतोष सिंह का कहना है कि हमले की जानकारी फिलहाल उन्हें नहीं है। मामले की जांच कराई जा रही है।

(Minister Siddharth Nath Attacked)

Also Read : NOIDA People Oppose BJP MP Manoj Tiwari : मनोज की सभा में लगे अखिलेश जिंदाबाद के नारे, पंकज का प्रचार करने पहुंचे सांसद का हुआ विरोध

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox