होम / Mirzapur: मिर्जापुर पुलिस ने पैसों को दोगुना करने वाली फर्जी कंपनी का किया खुलासा, गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

Mirzapur: मिर्जापुर पुलिस ने पैसों को दोगुना करने वाली फर्जी कंपनी का किया खुलासा, गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

• LAST UPDATED : December 3, 2022

Mirzapur

इंडिया न्यूज, मिर्जापुर (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मिर्जापुर में चिटफंड की फर्जी कंपनी खोलकर गरीबों की गाढ़ी कमाई का रुपया दोगुना करने की लालच देकर सैकड़ों लोगों को लाखों रुपए हड़पने वाली कंपनी के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

लोगों को पैसे को दोगुना करने की देते थे लालच
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्ष 2013 में विंध्याचल थाना क्षेत्र में एक कंपनी ओटीवी नाम की खोली गई थी। जिसमें कंपनी के मुख्य कर्ता-धर्ता सुजीत कुमार सिंह द्वारा अपने सगे संबंधियों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया था। इन लोगों के द्वारा मिलकर गरीबों की गाढ़ी कमाई से बचाए गए पैसों को कम समय में दोगुना करने का लालच देकर जमा कराया गया था।

मुख्य आरोपी को गिरफ्तार
कंपनी के लोगों द्वारा धोखे से बहला-फुसलाकर आम लोगों से शेयर मार्केट, बॉड, आरडी, एफडी के नाम पर जमा कराया जाता था। इन पैसों को खोली गई कंपनी के खाते में न जमा कराकर अपने व्यक्तिगत खातों में जमा कराया जाता था। वहीं जमाकर्ता को फर्जी कंपनी का रशीद दे दिया जाता था। समय अवधि पूर्ण होने पर लोगों ने अपने पैसों को वापस मांगा तो उन्हें नहीं दिया गया। पीड़ितों द्वारा इसकी शिकायत पुलिस से की गई जिसके बाद मुकदमा दर्ज करते हुए तीन मुख्य कर्ता धर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी सुजीत कुमार सिंह, इनकी पत्नी कंचन सिंह और बेचन लाल बिंद है। इनके पास से 2 चार पहिया वाहन, टीवी, लैपटॉप बरामद किया गया है। इस कंपनी के लोगों द्वारा जमीन भी खरीदी गई है। इसकी जांच की जा रही है ।

नकली सोना बेचने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह का खुलासा
मिर्जापुर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया जो लोगों को नकली सोने की गिन्नी को असली बताकर ठगने का काम कर रहा था। इनका पुरा गिरोह है, जिसमें से 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एसपी ने बताया कि इस गिरोह के द्वारा कई लोगों से लाखों रुपए की ठगी की जा चुकी है। नकली सोने की गिन्नी को असली बताकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 पीली धातु की जीवनी और 25000 हजार रुपए नगद बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें: मैनुपुरी में कौन जीतेगा? प्रचार के अंतिम दिन केशव मौर्या ने कर दिया खुलासा, राहुल गांधी पर कसा तंज

Connect Us Facebook | Twitter
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox