होम / यूपी के इन हिस्सों में मानसून का इंतजार खत्म, जाने कब से झूमकर बरसेंगे बदरा

यूपी के इन हिस्सों में मानसून का इंतजार खत्म, जाने कब से झूमकर बरसेंगे बदरा

• LAST UPDATED : June 23, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh Weather)। यद्यपि पूरे देश में मानसून का इंतजार है। कई राज्यों में झमाझम बारिश शुरू भी हो गई है। जबकि कई राज्यों में अब भी लोग टकटकी लगाए बैठे हैं। इसी क्रम में जानकारी मिली है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और लखनऊ में मानसूनी बारिश के लिए बस दो से तीन दिन और इंतजार करना होगा। सोनभद्र के चुर्क के आसपास मानसूनी हवाएं फिलहाल ठहर गई हैं। मौसम विभाग के वैज्ञानिक मानसूनी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

26 जून से मानसून के आगे बढ़ने के अनुमान

अमौसी मौसम केन्द्र के वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि गुरुवार से चौथे दिन यानी 26 जून से मानसून आगे बढ़ेगा। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के 50 फीसदी हिस्से में बारिश होगी। इसके अगले दिन 75 फीसदी तक बारिश हो जाएगी। मौजूदा समय यूपी के कुछ हिस्सों में हो रही बारिश मानसूनी नहीं कही जा सकती। दरअसल यह बारिश स्थानीय स्तर पर बने दबाव के क्षेत्र की वजह से हो रही है।

मानसून में क्यों हो रही देरी

फिलवक्त पश्चिम से पूर्व की दिशा की ओर हवा चल रही है। मानसून सक्रिय होगा तो हवा का रुख पूर्व दिशा से पश्चिम की ओर हो जाएगा। अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून को बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त नमी नहीं मिल रही। इसलिए यह चुर्क के पास ठिठका हुआ है।खाड़ी से नमी वाली हवा का सर्ज आते ही यह आगे बढ़ने लगेगा।

यह भी पढ़ेंः पीलीभीत में हाईवे पर पलटी डीसीएम, दस लोगों की मौत और कई गंभीर घायल

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox