होम / Mulayam Singh: गुजरात जनसभा में PM मोदी ने मुलायम सिंह को किया याद, बोले- उनसे मेरा नाता विशेष रहा

Mulayam Singh: गुजरात जनसभा में PM मोदी ने मुलायम सिंह को किया याद, बोले- उनसे मेरा नाता विशेष रहा

• LAST UPDATED : October 10, 2022

Mulayam Singh

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। मुलायम सिंह यादव 82 साल के थे। यूरिन इन्फेक्शन के चलते 1 अक्टूबर को उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद पूरा देश शोक की लहर में डूब गया है। उनका निधन राजनीतिक जगत के लिए बहुत बड़ी नुकसान है। मंगलवार को दोपहर 3 बजे उनका राजकीय सम्मान के साथ सैफई में अंतिम संस्कार किया जाएगा। यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक है।

पीएम मोदी ने ट्वीट की तस्वीरें

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कई तस्वीरें भी ट्वीट की हैं। उन्होंने लिखा, जब मैं मुख्यमंत्री था तब मेरी कई बार मुलायम सिंह यादव जी से बात हुई। हमारा करीबी जुड़ाव चलता रहा है और मैं हमेशा ही उनके विचार जानने के लिए तत्पर रहता था। मुलायम सिंह के निधन से मुझे दुख है। उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति…

गुजरात में बोले पीएम- देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति

इसके बाद जब पीएम गुजरात में जनसभा करने पहुंचे तो वहां भी करीब 7 मिनट तक याद किया। उन्होंने कहा, मुलायम जी की विशेषता थी कि उन्होंने 2013 में जो आशीर्वाद दिया उसमें कोई उतार-चढ़ाव नहीं आने दिया। राजनीतिक विरोधी बातों के बीच भी 2019 में संसद का आखिरी सत्र था तब उन्होंने कहा था कि मोदी जी सबको साथ लेकर चलते हैं, इसलिए मुझे विश्वास है कि 2019 में फिर से PM बनेंगे।

मुलायम सिंह यादव का जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। मुलायम जी के साथ मेरा नाता विशेष प्रकार का रहा है। जब हम CM के रूप में मिला करते थे तो हम दोनों एक दूसरे के प्रति एक अपनत्व का भाव प्रकट करते थे।

राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, मुलायम सिंह यादव का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। साधारण परिवेश से आए मुलायम सिंह यादव जी की उपलब्धियां असाधारण थीं। ‘धरती पुत्र’ मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। उनका सम्मान सभी दलों के लोग करते थे। उनके परिवार-जन व समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं।

मुलायम सिंह यादव का निधन अत्यंत दुखदाई: योगी
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन अत्यंत दुखदाई है। उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना एवं शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

सीएम योगी ने अखिलेश से फोन पर की बात
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शोक संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह जी के पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके भाई रामगोपाल यादव से फोन पर बात की और संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही कहा कि मुलायम जी की निधन अत्यंत दुखदाई है। उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना एवं शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

प्रियंका गांधी ने जताया शोक
प्रियंका गांधी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुलायम सिंह यादव के निधन का दुखद समाचार मिला। भारतीय राजनीति में उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के रक्षामंत्री व सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में उनका अतुलनीय योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। अखिलेश यादव व अन्य सभी प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर मुलायम सिंह यादव को श्रीचरणों में स्थान दें।

रक्षामंत्री राजनाथ ने जताया शोक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए ट्विटर पर लिखा, राजनीतिक विरोधी होने के बावजूद मुलायम सिंह जी के सबसे अच्छे संबंध थे। जब भी उनसे भेंट होती तो वे बड़े खुले मन से अनेक विषयों पर बात करते। अनेक अवसरों पर उनसे हुई बातचीत मेरी स्मृति में सदैव तरोताजा रहेगी। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

गृहमंत्री शाह ने दी श्रद्धांजलि
गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, मुलायम सिंह यादव जी अपने अद्वितीय राजनीतिक कौशल से दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे। आपातकाल में उन्होंने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए बुलंद आवाज उठाई। वह सदैव एक जमीन से जुड़े जननेता के रूप में याद किए जाएंगे। उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शांति।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने दी श्रद्धांजलि
मुलायम सिंह यादव के निधन पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, समाजवादी पार्टी के व्योवृद्ध नेता व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर अति-दुःखद है। उनके परिवार व सभी शुभचिन्तकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

मुलायम सिंह के निधन पर केशव प्रसाद मौर्य हुए भावुक
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का निधन बेहद दुखद है। उनका इलाज चल रहा था सब इस आस में थे कि वे वापस इलाज करवाकर लौटेंगे लेकिन यह खबर आई। राजनीतिक दृष्टि से यह एक युग का अंत है।

यह भी पढ़ें- Mulayam Singh Yadav Death: गुरुग्राम मेदांता में नेता जी ने ली अंतिम सांस, पीएम मोदी बोले- उनका निधन मुझे पीड़ा देता है

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox