होम / नगर आयुक्त ने औचक निरीक्षण किया तब 25 प्रतिशत कर्मचारी आफिस से गायब मिले : Municipal commissioner did surprise inspection

नगर आयुक्त ने औचक निरीक्षण किया तब 25 प्रतिशत कर्मचारी आफिस से गायब मिले : Municipal commissioner did surprise inspection

• LAST UPDATED : April 16, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Municipal commissioner did surprise inspection  लखनऊ नगर निगम में कर्मचारियों का आफिस से गायब रहना कोई नई बात नहीं है। कभी देर से आते हैं तो कभी आ तो समय से जाते हैं फिर अचानक अपनी सीट से गायब हो जाते हैं। इन बातों की शिकायत आला अधिकारियों को मिल रही थी। शनिवार नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने औचक निरीक्षण किया तब पूरे मामले का खुलासा हो गया। करीब 25 प्रतिशत कर्मचारी अपनी सीट से गायब मिले हैं। इस पर आयुक्त ने कहा कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह हाल मिला कमरों का Municipal commissioner did surprise inspection

नगर आयुक्त औचक निरीक्षण के दौरान सबसे पहले कमरा नंबर 40 पहुंचे, जो अभियंत्रण विभाग का है और कई अन्य कार्यालय है। यहां सवा दस बजे कोई भी कर्मचारी नहीं आया था और सफाई कर्मचारी झाड़ू लगा रहे थे। यहां दरवाजे के बाहर ही कूड़ा पड़ा था। इसके बाद मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचे तो यहां भी अधिकांश कर्मचारी नहीं आए थे। लेखा विभाग में भी सन्नाटा पड़ा और एक दो कर्मचारी के अलावा कोई नजर नहीं आया। ऐसा ही हाल स्वास्थ्य विभाग का भी था। अपने साथ चल रहे अधिकारियों को नगर आयुक्त ने उपस्थिति रजिस्टर साथ में लेकर चलने को कहा।

विभाग के प्रभारियों को लगाई फटकार Municipal commissioner did surprise inspection

दफ्तर में अधिकांश कर्मचारियों के गायब रहने पर नगर आयुक्त ने संबंधित विभाग प्रभारियों को भी फटकार लगाई और अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। कई अधिकारी भी सीट पर नजर नहीं आए। नगर आयुक्त ने बताया कि यह शिकायतें मिल रहीं थी कि अधिकांश कर्मचारी समय पर नहीं आ रहे हैं।
ऐसी ही शिकायतें अधिकारियों के बारे में भी मिली है। शनिवार को निरीक्षण में करीब पचीस फीसदी कर्मचारी कम मिले हैं, जिसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब औचक निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी को चेक किया जाएगा। जोनल कार्यालयों में भी अधिकारियों की टीम को भेजकर ड्यूटी चेक कराई जाएगी।

Also Read : कांग्रेस और पीके में हो गया मेल, बिगड़ेगा अब भाजपा का खेल Political Strategist PK meeting INC President Sonia Gandhi

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox