होम / Murder: लड़की के चक्कर में दोस्त ने की अपने ही दोस्त की हत्या, एक ही लड़की से करते थे प्यार 

Murder: लड़की के चक्कर में दोस्त ने की अपने ही दोस्त की हत्या, एक ही लड़की से करते थे प्यार 

• LAST UPDATED : December 8, 2022
Murder
इंडिया न्यूज, अयोध्या (Uttar Pradesh) । उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। अयोध्या में एक दोस्त ने ही अपने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी है। दोनों दोस्त एक ही लड़की से बात करते थे। एक ही लड़की से प्यार करने के कारण एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी। छन बिन के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
लहूलुहान मिला था शव 
घटना 4 दिसंबर की है, हाइवे पर स्थित हर्रैया थाने के महुंघाट गांव के निकट सड़क के किनारे एक शव मिला था। उस लहूलुहान शव के पास से मिले आधार कार्ड व पैनकार्ड से उसकी पहचान की गई। पहचान पत्र के अनुसार उसका नाम रामनरेश निषाद था। घटना के बाद रामनरेश के भाई ने अरविंद निवासी मैनपुर थाना बीकापुर अयोध्या और गौरव निवासी राठ हवेली थाना कोतवाली अयोध्या पर हत्या की नाम जाड तहरीर लिखवाई थी। मगर जांच पड़ताल के बाद असल माला सामने आया।
एक ही लड़की से करते थे प्यार 
घटना यह है कि शत्रुध्न निषाद निवासी रामघाट हाल्ट अयोध्या ने अपने ही दोस्त रामनरेश निषाद पुत्र जग्गी निषाद निवासी राम हाट बासुदेव घाट अयोध्याको लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला था। मिली जानकारी अनुसार दोनों को एक ही लड़की से प्यार था। जब इसकी जानकारी  मिली तो दोनों का पारा चढ़ गया। दोनों में इस बात को लेकर झगड़ा भी हुआ। हाथापाई में शत्रुध्न ने अपने दोस्त रामनरेश को लोहे के रोड से मार कर उसकी हत्या।
पुलिस ने किया गिरफ्तार 
मामले की छानबीन के बाद बुधवार को पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी शत्रुघ्न और उसके भाई शिव कुमार निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। शत्रुघ्न ने पुलिस के सामने अपना गुनाह खुद कुबूल किया है। वहीं उसके भाई शिव कुमार को आरोपी की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox