होम / Murder: पति ने की अपनी ही पत्नी की हत्या, नहीं उठा पा रहा था 2 बीवियों का खर्च 

Murder: पति ने की अपनी ही पत्नी की हत्या, नहीं उठा पा रहा था 2 बीवियों का खर्च 

• LAST UPDATED : December 22, 2022

Murder

इंडिया न्यूज, आगरा (Uttar Pradesh) ।  उत्तर प्रदेश के आगरा से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आगरा में एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। पति ने दो शादियां की थी और अपनी दोनों पत्नियों को साथ रखना चाहता था। मगर पत्नी ऐसा नहीं चाहती थी। इसके चलते पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

आरोपी ने की थी दो शादी 
मामला आगरा के सिकंदरा के पश्चिमपुरी इलाके का है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी का उदय सिंह है, वह एक सिक्योरिटी एजेंसी चलता है। मृत महिला का नाम ज्योति है। उदय सिंह और ज्योति की करीब 4 साल पहले मुलाकात हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों को प्यार हो गया था। 3 साल पहले उदय सिंह और ज्योति ने शादी क्र ली थी। उदय सिंह की यह दूसरी शादी थी। उदय सिंह के पहली पत्नी से बच्चे भी थी। उदय ने यह सभी बात अपनी दूसरी पत्नी ज्योति से छिपाई थी।

नहीं उठा सकता 2 पत्नियों का खर्च 
ज्योति को जब से उदय की पहली शादी के बारे में पता चला था, तब से ही दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। उदय अपनी दो-दो गृहस्ती नहीं चला पा रहा था। इसलिए वह दोनों पत्नियों को एक साथ रखना चाहता था। मगर ज्योति इसके लिए तैयार नहीं थी। ज्योति के कहने पर वह दूसरे शहर में रहने को भी तैयार हो गया था। मगर उसने शर्त राखी थी कि दूसरे शहर में जाकर दोनों अपना नंबर बदल लेंगे और अपने परिवार से सम्बन्ध तोड़ लेंगे।मगर ज्योति इस बात पर भी नहीं तैयार थी। इसी को लेकर मंगलवार को दोनों के बीच विवाद बढ़ा और उदय ने ज्योति की गला दबा कर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: Bareilly: हत्या के आरोपी की हुई मौत, बच्चे की हत्या का लगा था आरोप

Connect Us Facebook | Twitter

Tags:

Murder
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox