होम / सपा की आगरा जिला कार्यकारिणी में नए चेहरों को मिली जगह

सपा की आगरा जिला कार्यकारिणी में नए चेहरों को मिली जगह

• LAST UPDATED : July 4, 2022

इंडिया न्यूज, आगरा (Samajwadi Party)। आगरा में समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष लाल सिंह लोधी ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की सहमति से जिला इकाई का विस्तार किया। टीम में नए चेहरों को जगह मिली है। इसमें सलीम शाह अली को महासचिव, धर्मेंद्र चौधरी को कोषाध्यक्ष, गौरव यादव को मीडिया प्रभारी, एक जिला सचिव, 16 सचिव, 6 उपाध्यक्ष, 25 कार्यकारिणी सदस्य सहित 52 लोग शामिल हैं।

प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

सपा जिलाध्यक्ष ने देहली गेट स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पूर्व मंत्री व पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में नई टीम काम करेगी। कार्यों की मासिक समीक्षा होगी। सोशल मीडिया पर डिजिटल टीम काम करेगी। सपा जिला इकाई में विक्रम यादव, यदुवीर, श्रीकृष्ण वर्मा, राजवीर कुशवाह, प्रहलाद गुर्जर को उपाध्यक्ष बनाया है।

यह भी पढ़ेंः टीना डाबी के बाद अब अतहर भी करेंगे निकाह, जाने कौन बनने वाली आईएएस अफसर की दुल्हन

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox