होम / संदिग्ध हालात में नवविवाहिता फंदे पर लटकी मिली, पति अस्पताल में भर्ती

संदिग्ध हालात में नवविवाहिता फंदे पर लटकी मिली, पति अस्पताल में भर्ती

• LAST UPDATED : May 8, 2022

इंडिया न्यूज, आगरा : 

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के कालिंदी विहार में नवविवाहिता रुचि (19) का शव शनिवार रात को घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। वहीं, पति जहरीला पदार्थ खाने से अस्पताल में भर्ती है। दोनों को शादी को करीब पांच माह ही हुए थे। मायका पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ससुरालीजन दहेज में मांग रहे थे कार

बांदा स्थित गांव चहितारा निवासी राजेश शर्मा किसान हैं। उनके बेटे विकास ने बताया बहन रुचि की शादी 11 दिसंबर 2021 को औरैया स्थित नियामतपुर निवासी बृजमोहन उर्फ विवेक शर्मा से की थी। विवेक एक कंपनी में नौकरी करता है। आरोप है कि शादी के बाद ही ससुराली रुचि को परेशान कर रहे थे। दहेज में कार की मांग करते थे। इसको लेकर परिवार के लोगों ने पंचायत भी की, लेकिन उन्होंने मांग करना बंद नहीं किया।

पति ने पत्नी को नहीं भेजा मायके

चार मई को विकास बहन को लेने आया था। मगर, विवेक ने मायके भेजने से मना कर दिया। शनिवार रात को एक बार फिर विकास बहन के घर गया। मगर, घर के गेट का बाहर से ताला लगा था। उन्होंने मकान मालिक की मदद से ताला खोला। अंदर कमरे में पंखे से बने फांसी के फंदे पर रुचि लटकी हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ेंः मूकबधिर की मां बनी ढाल, ओलपिंक में किया कमाल, जानिए मां-मूकबधिर के संघर्षों की कहानी?

चार के खिलाफ रिपोर्ट

मामले में मृतका की मां गोमती की तहरीर पर पति बृजमोहन उर्फ विवेक, ससुर विनोद कुमार, ननद वंदना और ननदोई पवन शर्मा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा के मुताबिक, विवाहिता फंदे पर लटकी मिली थी। पति भी एक अस्पताल में भर्ती है। उसके विषाक्त पदार्थ सेवन की बात कही जा रही है। विवेचना की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, मारपीट-पथराव करने पर दो आरोपी गिरफ्तार

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox