होम / मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल

• LAST UPDATED : August 9, 2022

इंडिया न्यूज, वाराणसी (Heart Touching Pic)। काशी में एक दिल को छूने वाली तस्वीर सामने आई। सावन के अंतिम सोमवार पर काशी ने देश को गंगा जमुनी तहजीब का संदेश दिया। मुस्लिम बंधुओं ने चौक क्षेत्र में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए कतारबद्ध कांवरियों पर फूल बरसाकर स्वागत किया। नमाज के बाद हाथों में तिरंगा लगाए मुस्लिम बंधुओं ने कांवरियों का स्वागत किया।

रामनवमी पर करते हैं राम भक्तों की सेवा

कांवरियों पर पुष्प वर्षा कर रहे हड़हासराय के मो. आसिफ शेख ने बताया कि हम गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बनाए रखने के लिए रामनवमी पर राम भक्तों की सेवा करते हैं तो सावन में शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं। मुस्लिम महिलाओं ने भी कांवरियों पर पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। कहा कि हमारे कांवरिया भाई हैं। ऐसे में हम उनपर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत काशी नगरी में कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः तीसरे चरण में पहुंचा द ग्रेट इंडिया रन, मानसर झील पहुंचे धावक

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox