होम / Painful Death of Six People : घर के बाहर सो रहे लोगों को पिकअप ने रौंदा, छह लोगों की दर्दनाक मौत

Painful Death of Six People : घर के बाहर सो रहे लोगों को पिकअप ने रौंदा, छह लोगों की दर्दनाक मौत

• LAST UPDATED : July 9, 2022

इंडिया न्यूज, चित्रकूट (Road Accident)। शनिवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चित्रकूट जिले में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के भरतकूप थाना इलाके में सड़क किनारे सो रहे ग्रामीणों को अनियंत्रित टमाटर लदे पिकअप ने रौंद दिया।

ग्रामीणों की मौत के बाद कोहराम

हादसे में छह ग्रामीणों की मौत हो गई। इनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। जबकि एक गंभीर घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां ग्रामीणों की मौत के बाद हर तरफ चीख-पुकार और कोहराम की स्थिति बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ेंः Shinzo Abe shot : नारा शहर में भाषण के दौरान जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारी

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox