होम / PM Modi said in Mahoba : महोबा में बोले मोदी, यूपी में पहली बार काम करने वाली सरकार मिली

PM Modi said in Mahoba : महोबा में बोले मोदी, यूपी में पहली बार काम करने वाली सरकार मिली

• LAST UPDATED : November 19, 2021

इंडिया न्यूज, महोबा।

PM Modi said in Mahoba : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सेना के तीन हेलीकॉप्टरों की सुरक्षा के साथ महोबा पहुंचे। महोबा पुलिस लाइन ग्राउंड से उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए यूपी चुनाव का शंखनाद किया। पीएम ने अर्जुन सहायक परियोजना समेत 3264.74 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान पीएम ने कहा महोबा के वासियों को हमाओ कोटि कोटि प्रणाम। महोबा की धरती पर आकर एक अलग ही अनुभूति होती है। गुलामी के उस दौर में भारत में नई चेतना जगाने वाले गुरुनानक देव जी का आज प्रकाश पर्व भी है। मैं देश और दुनिया के लोगों को गुरु पूरब की भी शुभकामनाएं देता हूं।

महोबा की शान, पेशावरी पान (PM Modi said in Mahoba)

आज ही भारत की वीर बेटी, बुंदेलखंड की शान, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती भी है। उन्होंने कहा महोबा वीरों की भूमि है और महोबा की शान पेशावरी पान इससे कौन आकर्षित नहीं होगा। बीते 7 वर्षों में हम कैसे सरकार को दिल्ली के बंद कमरों से निकालकर देश के कोने-कोने में ले आए हैं, महोबा उसका साक्षात गवाह है। ये धरती ऐसी योजनाओं, ऐसे फैसलों की साक्षी रही है, जिन्होंने देश की गरीब माताओं-बहनों-बेटियों के जीवन में बड़े और सार्थक बदलाव किए हैं। पुरानी सरकारों ने बुंदेलखंड को लूटा। 2017 में योगी सरकार आने के बाद अर्जुन सहायक परियोजना पर काम शुरु किया गया। अभी तक बुंदेलखंड ने सिर्फ लूटने वाली सरकारें देखी हैं पहली बार काम करने वाली सरकार देख रहे हैं।

जनविरोधी पूर्ववर्ती सरकारें (PM Modi said in Mahoba)

समय के साथ यही क्षेत्र पानी की चुनौतियों और पलायन का केंद्र कैसे बन गया? क्यों इस क्षेत्र में लोग अपनी बेटी को ब्याहने से कतराने लगे, क्यों यहां की बेटियां पानी वाले क्षेत्र में शादी की कामना करने लगीं। इन सवालों के जवाब महोबा के लोग, बुंदेलखंड के लोग जानते हैं। बुंदेलखंड को लूटकर पहले की सरकार चलाने वालों ने अपने परिवार का भला किया। आपका परिवार बूंद-बूंद के लिए तरसता रहे, इससे उनको कोई सरोकार नहीं रहा। दशकों तक बुंदेलखंड के लोगों ने लूटने वाली सरकारें देखीं हैं। (PM Modi said in Mahoba)

पहली बार बुंदेलखंड के लोग, यहां के विकास के लिए काम करने वाली सरकार को देख रहे हैं। वो उत्तर प्रदेश को लूटकर नहीं थकते थे, हम काम करते-करते नहीं थकते हैं। किसानों को हमेशा समस्याओं में उलझाए रखना ही कुछ राजनीतिक दलों का आधार रहा है। ये समस्याओं की राजनीति करते हैं और हम समाधान की राष्ट्रनीति करते हैं। केन-बेतवा लिंक का समाधान भी हमारी ही सरकार ने निकाला है, सभी पक्षों से संवाद करके रास्ता निकाला है।

Also Read : भारतीय वायुसेना को मिली हैमर मिसाइल, जानिए कैसे बरपाएगी दुश्मन पर कहर

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox