होम / Prayagraj: आरआरबी इलाहाबाद ग्रुप-डी का परिणाम घोषित

Prayagraj: आरआरबी इलाहाबाद ग्रुप-डी का परिणाम घोषित

• LAST UPDATED : December 23, 2022

Prayagraj 

इंडिया न्यूज, प्रयागराज (Uttar Pradesh): रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी इलाहाबाद ग्रुप-डी का परिणाम-2022 घोषित कर दिया है। रेलवे की इस भर्ती परीक्षा में भाग ले चुके अभ्यर्थी आरआरबी इलाहाबाद की आधिकारिक वेबसाइट rrbald.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड ने आरआरबी इलाहाबाद ग्रुप-डी परिणाम के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना पर्सेंटाइल स्कोर, नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और पीईटी के लिए शॉर्ट-लिस्टिंग स्टेटस आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से लॉग इन कर के देख सकते हैं।

स्कोर चेक करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर
आरआरबी इलाहाबाद ग्रुप-डी का परिणाम-2022 को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि का प्रयोग करना होगा। ऑनलाइन स्कोर चेक करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर, 2022 तक है। आरआरबी द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन अगस्त में किया गया था। यह परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक चली थी। परीक्षा का आयोजन देखभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

आरआरबी ग्रुप डी की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने के पात्र हैं। आरआरबी द्वारा नियत समय में शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीखों और स्थान की घोषणा की जाएगी।

अंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों के लिए पीईटी प्रोग्राम आरआरसी के अध्यक्षों द्वारा आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी किए जाएंगे। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार आरआरबी इलाहाबाद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

यह भी पढ़ें: Lucknow: हाईकोर्ट ने दिए 67 साल पुराने ऑर्डर की कॉपी में फोरेंसिक जांच के आदेश

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox