होम / President Varanasi Visit: काशी में क्रूज से राष्ट्रपति मुर्मू निहारेंगी देव दीपावली की छटा, इतने लाख दीपों से रोशन होंगे घाट

President Varanasi Visit: काशी में क्रूज से राष्ट्रपति मुर्मू निहारेंगी देव दीपावली की छटा, इतने लाख दीपों से रोशन होंगे घाट

• LAST UPDATED : October 31, 2022

President Varanasi Visit

इंडिया न्यूज, वाराणसी (Uttar Pradesh) । 8 नवंबर को काशी में देव दीपावली मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दीपावली में खुद सभी देवता आते हैं। देव दीपावली की आलौकिक छटा देखने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन काशी में रहेंगी। फिलहाल अभी प्रोटोकॉल नहीं आया है। उनके संभावित दौरे को लेकर अफसर अलर्ट हैं। उनके लिए बरेका गेस्ट हाउस को तैयार किया जा रहा है। राष्ट्रपति यहां क्रूज से देव दीपावली की अनुपम छटा निहारेंगी।

स्पेशल फ्लाइट से काशी पहुंचेंगी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष विमान से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचेंगी। जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से बरेका परिसर पहुंचेंगी। यहां सड़क मार्ग से गेस्ट हाउस जाएंगी और यहां विश्राम करने के बाद शाम को सड़क मार्ग से ही नमो घाट जाएंगी। यहां से जलयान से गंगा घाटों की सुंदरता और दीपोत्सव का अवलोकन करेंगी। रात्रि विश्राम करने के बाद दूसरे दिन आठ नवंबर को दिल्ली लौट जाएंगी। ग्रामीण पुलिस की ओर से सात व आठ नवंबर के राष्ट्रपति के दौरे के लिए फ्लीट आदि की तैयारी की जा रही है। इस बार घाटों को अलग-अलग थीम पर सजाया जाएगा।

पिछले साल पीएम मोदी आए थे, इस बार 10 लाख दीप जगमगाएंगे

पिछली बार देव दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी आए थे। उन्होंने भी क्रूज पर सवार होकर घाटों का भ्रमण किया थ और देव दीपावली का नजारा देखा था। उपनिदेशक पर्यटन प्रीती श्रीवास्तव ने बताया कि देव दीपावली पर काशी के घाट 10 लाख से ज्यादा दीपों से रोशन होंगे। ज्यादातर काम पूरे हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में छठ का उत्साह, व्रती महिलाओं ने इस तरह से की छठ मइया की पूजा, देखें तस्वीरें

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox