होम / राष्ट्रपति चुनाव 2022 : राष्ट्रपति पद के लिए यूपी से यह है वोटों का समीकरण

राष्ट्रपति चुनाव 2022 : राष्ट्रपति पद के लिए यूपी से यह है वोटों का समीकरण

• LAST UPDATED : June 24, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ: presidential election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के कंडीडेट यशवंत सिंहा को जीत मिले इसके लिए विपक्ष की पार्टियां सक्रिय हैं। भारतीय जनता पार्टी को छोड़ने के बाद तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के साथ ही अखिलेश यादव के ममता बनर्जी से भी बेहतर रिश्ते हैं। ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव 2022 में उनकी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में उत्तर प्रदेश में प्रचार भी किया था।

यह यूपी में वोट का समीकरण

देशभर के मतदाता जनप्रतिनिधियों के कुल मत मूल्य 10,86,431 का 14.86 प्रतिशत हिस्सा उत्तर प्रदेश के पास है। राष्ट्रपति चुनाव में सभी राज्यों के लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों के वोट का मूल्य बराबर है, जो कि 700 है। समाजवादी पार्टी के पास पांच राज्यसभा तथा तीन लोकसभा सदस्य हैं।

विधायकों के वोट का मूल्य आबादी की गणना के अनुसार तय होता है। यूपी के प्रत्येक विधायक के वोट का मूल्य 208 है। समाजवादी पार्टी गठबंधन के पास 125 विधायक हैं। 403 विधायकों के वोट का मूल्य 83,824 होता है। भाजपा गठबंधन के 273 वोट का मूल्य 56,784 है। 125 विधायकों वाले सपा गठबंधन के मतों का मूल्य 26,000 है।

इनमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक तथा शिवपाल सिंह यादव का भी मत है। कांग्रेस और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो-दो विधायक हैं। बसपा का एक विधायक है। माना जा रहा है कि सपा और कांग्रेस के 32,716 मत मूल्य विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को मिलने पर उनकी स्थिति मजबूत हो सकती है।

यह भी पढ़ेंः जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, फ्लैग मार्च के साथ धर-पकड़ अभियान तेज

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox