होम / Priyanka Formula For UP Vidhan Sabha 2020 : यूपी विधान सभा 2020 के लिए क्या है प्रियंका का फामूर्ला 45

Priyanka Formula For UP Vidhan Sabha 2020 : यूपी विधान सभा 2020 के लिए क्या है प्रियंका का फामूर्ला 45

• LAST UPDATED : December 9, 2021

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Priyanka Formula For UP Vidhan Sabha 2020 उत्तर प्रदेश में तीन दशक से ज्यादा समय से राजनीतिक वनवास भोग रही कांग्रेस ने सत्ता में वापसी के लिए आधी आबादी को साधने का बड़ा दांव चला है। अपनी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की अगुआई में पार्टी ने इसके लिए महिला घोषणा पत्र जारी करने की अनोखी पहल की है जिसमें 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव में लक्ष्य साधने के लिए 45 सूत्री फामूर्ला अपनाया गया है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालने के बाद किसानों, आदिवासियों, निषादों और महिलाओं के लिए कई मौकों पर संघर्ष करती नजर आईं प्रियंका गांधी वाड्रा ने मिशन 2022 में सफलता के लिए आधी आबादी पर निगाहें जमाई हैं जिन्हें रिझाने के लिए महिला घोषणा पत्र में 45 घोषणाएं की गई हैं।


महिला घोषणा पत्र में 45 घोषणाएं की गई Priyanka Formula For UP Vidhan Sabha 20220

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश मुख्यालय में घोषणा पत्र जारी करने के मंच का संयोजन भी इसकी गवाही दे रहा था जिसके जरिये महिलाओं को खास संदेश देने की कोशिश की गई। मंच पर प्रियंका के साथ सिर्फ महिलाएं मौजूद थीं जिनमें पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा और कांग्रेस विधानमंडल दल नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ शामिल थीं। घोषणा पत्र जारी करने के मौके पर प्रियंका ने कहा भी कि आगे से प्रेस कांफ्रेंस की पहली पंक्ति महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगी।

‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ Priyanka Formula For UP Vidhan Sabha 20220

महिला घोषणा पत्र को ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ थीम सांग के साथ जारी करते हुए प्रियंका ने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा का हाल सभी जानते हैं। हर दिन महिलाएं मुझसे मिलती हैं, अपना दर्द कहती हैं। पुलिस-प्रशासन अपराधी के साथ होते हैं क्योंकि उनकी सत्ता से नजदीकी होती है।

महिलाएं पीड़िता नहीं बने रहना चाहती हैं। वे अपने हक के लिए लड़ना चाहती हैं। ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारा महिलाओं की इसी अकुलाहट से निकला है।’ उन्होंने बताया कि पार्टी का समग्र घोषणा पत्र भी जल्दी जारी किया जाएगा।

40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को Priyanka Formula For UP Vidhan Sabha 20220

प्रियंका ने कहा कि विधायिकाओं में महिलाओं की हिस्सेदारी बमुश्किल 14 प्रतिशत है। महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने का फैसला विधायिका में उनकी भागीदारी बढ़ाने और महिला सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यह भी बताया कि टिकटों के लिए प्राप्त हुए आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद जो 100 टिकट अब तक फाइनल हुए हैं, उनमें 60 महिलाएं हैं। कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली सूची जल्दी जारी होगी।

मुझे किसी से सार्टीफिकेट की जरूरत नहीं Priyanka Formula For UP Vidhan Sabha 20220

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मुझे अपनी धार्मिक आस्था के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। बता दें कि अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि जो श्री राम का नाम भी नहीं लेते थे, अब वो माथे पर टीका लगाकर मंदिरों में जा रहे हैं।

प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनी तो ऐसे लोग कार सेवा करते दिखेंगे। सीएम योगी के इस बयान पर जब प्रियंका से उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि ‘मुख्यमंत्री को क्या मालूम कि मैं किस मंदिर में जाती हूं। मैं 14 साल की उम्र से व्रत रखती आई हूं। क्या वो मुझे मेरी आस्था के बारे में सर्टिफिकेट देंगे? मुझे उनके सर्टिफिकेट की कोई जरूरत नहीं है।’

Also Read : Deputy CM Given A Gift To Firozabad : फिरोजाबाद को डिप्टी सीएम ने दी 600 करोड़ की सौगात

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox