होम / Priyanka Gandhi Campaigns in Amethi : प्रियंका गांधी का पीएम पर हमला, सरकार की नीतियों से परेशान हैं किसान

Priyanka Gandhi Campaigns in Amethi : प्रियंका गांधी का पीएम पर हमला, सरकार की नीतियों से परेशान हैं किसान

• LAST UPDATED : February 25, 2022

इंडिया न्यूज, अमेठी।

Priyanka Gandhi Campaigns in Amethi : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। प्रियंका ने कहा कि पीएम को जब चुनाव आए तब पता चला कि छुट्टा जानवरों से किसान परेशान हैं। उन्हें पांच साल तक कुछ पता नहीं चला। यूक्रेन में क्या चल रहा था, उन्हें पता था। उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति को खांसी आने की जानकारी थी, पर किसानों की दिक्कतों के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता था। जब चुनाव आए तो किसानों की याद आई।

समझदारी से वोट करें ताकि पछतावा न हो (Priyanka Gandhi Campaigns in Amethi)

प्रियंका गांधी ने जनता से कहा कि वोट देना आपका अधिकार है। समझदारी से वोट करें जिससे कि बाद में पछताना न पड़े। आपके वोट से ही अगले पांच साल के विकास का रास्ता तय होता है। इसलिए समझदारी से अपने अधिकार का इस्तेमाल करें। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेठी की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी यहां आता हूं लगता है अपने परिवार के पास आया हूं। आज देश का युवा परेशान है। देश में रोजगार खत्म किए जा रहे हैं।

(Priyanka Gandhi Campaigns in Amethi)

Also Read : Elabor Card is Not Permissible in Islam : ई-श्रम कार्ड पर दारुल उलूम का फतवा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मैसेज

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox