होम / Priyanka Gandhi Foot March In Lucknow : प्रियंका गांधी का लखनऊ में पैदल मार्च, ढोल की थाप के बीच नारा, लड़की हूं, लड़ सकती हूं

Priyanka Gandhi Foot March In Lucknow : प्रियंका गांधी का लखनऊ में पैदल मार्च, ढोल की थाप के बीच नारा, लड़की हूं, लड़ सकती हूं

• LAST UPDATED : March 8, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ :

Priyanka Gandhi Foot March In Lucknow  यूपी विधान सभा के लिए मतदान संपन्न हो गया है। जनादेश इवीएम में कैद हैं और नतीजे 10 मार्च को सामने आएंगे। एक्जिट पोल में कांग्रेस को कोई बड़ी बढ़त नहीं बताई जा रही है। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस 2017 की नतीजों के अनुसार ही वोट और सीट पाएगी। इसके बावजूद प्रियंका गांधी पूरी तरह से सक्रिय हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मार्च निकाला।

लड़की हूं लड़ सकती हूं मार्च Priyanka Gandhi Foot March In Lucknow

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ महिला मार्च का आयोजन किया। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में होने वाले इस मार्च में उत्तर प्रदेश में विधान सभा का चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस की 159 महिला प्रत्याशी शामिल हुईं। प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ इस मार्च में शिरकत करने के लिए पूरे देश से कांग्रेस की निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया।

गुलाबी रंग में रंग गया रास्ता Priyanka Gandhi Foot March In Lucknow

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ के 1090 चौराहे पर लड़की हूं लड़ सकती हूं… गूंज रहा है। सिकंदरबाग से 1090 चौराहे तक का पूरा रास्ता जैसे गुलाबी रंग में रंगा है। महिलाओं का उत्साह भी देखते ही बन रहा। लड़की हूं लड़ सकती हूं.. लिखी हुई गुलाबी रंग की साड़ी के साथ ही प्रियंका गांधी की फोटो वाले बैग, दुपट्टे पहन के भी महिलाएं आई हुई हैं। अलग-अलग जगहों से महिलाओं की टोली रैली में हिस्सा लेने आई है।


Priyanka Gandhi Foot March In Lucknow करीब दो बजे प्रियंका गांधी पहुंचीं। अपनी नेता को देखते ही कार्यकतार्ओं ने प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। प्रियंका गांधी ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया और जिंदाबाद का नारा तेज होता गया।ढोल नगाड़ों के बीच लड़की हूं लड़ सकती हूं… रेली सिकंदरबाग की ओर बढ़ने लगी। रैली में विधानसभा चुनाव में खड़े कांग्रेस के सभी प्रतिभागी भी शामिल हुए।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने बताया कि महिला मार्च लखनऊ के 1090 चौराहे से शुरू होकर सिकंदरबाग में वीरांगना ऊदा देवी प्रतिमा स्थल पर खत्म हुआ।

Also Read : UP Exit Polls Positive Facts for SP Akhilesh Yadav : एग्जिट पोल सच हुए तो भी खुश होगी सपा, अखिलेश यादव को मिलेगी ये चार खुशखबरी

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox