होम / Priyanka Gandhi Shakti Samvad Rally in Raebareli: सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में प्रियंका गांधी करेंगी शक्ति संवाद, स्थानीय महिलाओं से करेंगी बातचीत

Priyanka Gandhi Shakti Samvad Rally in Raebareli: सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में प्रियंका गांधी करेंगी शक्ति संवाद, स्थानीय महिलाओं से करेंगी बातचीत

• LAST UPDATED : December 19, 2021

इंडिया न्यूज, रायबरेली:
Priyanka Gandhi Shakti Samvad Rally in Raebareli: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से प्रदेश में वापसी करने की उम्मीद से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश की महिलाओं को साधने की पूरी कोशिश में लगीं हैं। प्रियंका गांधी ने चुनावों के लिए महिला घोषणा पत्र भी जारी किया था। इसी कड़ी में रविवार को रायबरेली में प्रियंका महिला शक्ति संवाद रैली को संबोधित करेंगी और स्थानीय महिलाओं से बातचीत करेंगी। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस पार्टी की चुनाव प्रभारी हैं। जिस वजह से ये चुनाव उनके लिए बड़ी चुनौती हैं। कार्यक्रम के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में महिला शक्ति संवाद रैली में शिरकत करेंगी।

शक्ति संवाद से चुनाव में होगा लाभ Priyanka Gandhi Shakti Samvad Rally in Raebareli

रायबरेली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है। जिसके चलते प्रियंका की ओर से यहां महिलाओं के साथ किया गया शक्ति संवाद आगामी चुनाव में कांग्रेस को लाभ पहुंचा सकता है। रायबरेली विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के बीजेपी का दामन थामने से उपजी खाई को भरने के लिहाज से प्रियंका का ये दौरा अहम माना जा रहा है।

महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने का वादा Priyanka Gandhi Shakti Samvad Rally in Raebareli

कांग्रेस की ओर से प्रियंका ने आगामी चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की घोषणा की थी, जिसके के बाद से ही प्रियंका राज्य के अलग-अलग इलाकों में महिला संवाद रैलियों का आयोजन कर रही हैं। इन रैलियों का आयोजन कर इलाके में संभावित उम्मीदवारों की भी पहचान कर सकती हैं। इन रैलियों में महिलाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठााए जाने के मद्देनजर कांग्रेस प्रदेश में आधी आबादी के वोट अपने पक्ष में करने की कोशिश में हैं।

Read More: BJP will start Jan Vishwas Yatras from Today : आज से भाजपा शुरू करेगी जन विश्वास यात्राएं, नड्डा और योगी करेंगे शुरुआत

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox