होम / Priyanka Gandhi Vadra : प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार जारी करेंगी कांग्रेस का महिला घोषणा पत्र

Priyanka Gandhi Vadra : प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार जारी करेंगी कांग्रेस का महिला घोषणा पत्र

• LAST UPDATED : December 7, 2021

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Priyanka Gandhi Vadra यूपी की सत्ता में वापस आने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पुरजोर प्रयास कर रही हैं। वह बीते दो दिन से पार्टी की बैठकों में व्यस्त हैं। जिला व मंडल स्तर के नेता व कार्यकतार्ओं के साथ गहन मंथन के बाद प्रियंका गांधी ने पार्टी के महिला घोषणा पत्र को जारी करने का मन बना लिया है।


कांग्रेस ने महिलाओं के लिए बनाया है अलग से घोषणा पत्र Priyanka Gandhi Vadra

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को पार्टी का महिला घोषणा पत्र जारी करेंगी। उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीट पर अकेले ही चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत सीट भी आरक्षित कर रखी है।

बुधवार को दिन में 12 बजे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आॅफिस में प्रियंका गांधी वाड्रा महिलाओं के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगी। प्रियंका ने कहा कि हमने महिलाओं के लिए अलग से एक घोषणा पत्र बनाया है। हम उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए जो करना चाहते हैं वो उस घोषणा पत्र में होगा। इसको हम कल जारी करेंगे।

दो दिन से चल रही है प्लानिंगPriyanka Gandhi Vadra

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की दो दिन से प्लानिंग और स्ट्रेटजी कमेटी की बैठक चल रही है। इस बैठक में कांग्रेस के अभियानों को घर-घर पहुंचाने पर भी हो चर्चा हो रही है। इससे पहले सोमवार को उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र प्रदेश की प्रगति का दस्तावेज होगा।

घोषणा पत्र में युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों, वंचित वर्ग और सभी तबके के लोगों का विशेष ख्याल रखा जाएगा। इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में घोषणा पत्र कमेटी, समन्वय समिति, इलेक्शन एवं कैंपेन कमेटी समेत चुनाव से जुड़ी कई कमेटियों की मीटिंग में शामिल हुई थीं।

अखिलेश पर साधा निशाना Priyanka Gandhi Vadra

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीरो सीटें मिलने के बयान पर प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रियंका ने कहा कि अखिलेश यादव ज्योतिषी हो सकते हैं कि उन्हें लगता है कि कांग्रेस को शून्य सीटें मिलेंगी, हम भी देखेंगे कि क्या होता है।

Read More: Yogi Government Will Give Scholarship to Students: योगी सरकार डॉ. भीमराव अंबेडकर पर शोध कर रहे छात्रों को देगी स्कॉलरशिप, क्षेत्र पंचायतों के बढ़ेंगे अधिकार

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox