होम / Priyanka Gandhi Vadra Releases Women Manifesto : प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिला घोषणा पत्र जारी किया

Priyanka Gandhi Vadra Releases Women Manifesto : प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिला घोषणा पत्र जारी किया

• LAST UPDATED : December 8, 2021

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Priyanka Gandhi Vadra Releases Women Manifesto उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बुधवार को पार्टी का महिला घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसको शक्ति विधान नाम दिया गया है। घोषणा पत्र को लॉन्च करते हुए प्रियंका ने कहा कि देश के राजनीतिक इतिहास में पहली बार महिलाओं पर केंद्रित घोषणा पत्र जारी किया जा रहा है।

घोषणा पत्र को छह हिस्सों में बांटा गया है- Priyanka Gandhi Vadra Releases Women Manifesto

घोषणा पत्र को छह हिस्सों में बांटा गया है। स्वाभिमान, स्वावलंबन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और सेहत। उन्होंने कहा कि आज की महिला लड़ना चाहती है। हमने उसी भावना को ध्यान में रखते हुए इस घोषणा पत्र को बनाया है। प्रियंका वाड्रा ने ऐलान किया कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देंगे। इसके साथ पुलिस विभाग में 25 प्रतिशत महिलाओं को भर्ती करने का वादा भी किया।

दूसरे राजनीतिक दलों पर दबाव होगा Priyanka Gandhi Vadra Releases Women Manifesto

महिलाओं के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र लॉन्च करते हुए प्रियंका ने कहा कि इससे दूसरे राजनीतिक दलों पर भी दबाव होगा कि महिलाओं की भागीदारी को गंभीरता से लिया जाए। करुणा, दया, आशा महिलाओं का गुण है। ये गुण राजनीति में भी आए। राजनीति में महिलाओं की भागीदारी इसलिए जरूरी है ताकि महिला सशक्तिकरण केवल कागजों में न रह जाए। महिलाओं के लिए वह माहौल देना होगा कि वे अपनी बात कह सकें। महिलाओं का शोषण हो रहा और वे लड़ रही हैं। यह नारा वहीं से आया है।

 

40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की हमने घोषणा की Priyanka Gandhi Vadra Releases Women Manifesto

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि महिलाओं के लिए तैयार किए गए इस घोषणा पत्र को छह हिस्से में बांटा गया है। पहला स्वाभिमान, दूसरा स्वावलंबन, तीसरा शिक्षा, चौथा सम्मान, पांचवा सुरक्षा और छठा सेहत। उन्होंने कहा कि 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की हमने घोषणा की है।

अब इसे 50 प्रतिशत तक पहुंचाया जाएगा। इससे हम राजनीति में महिलाओं की असमानता को ठीक करने की कोशिश करेंगे। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व अभी 14 प्रतिशत से भी कम है। जब महिलाओं को टिकट में ज्यादा मौके मिलेंगे तो यह प्रतिशत बढ़ेगा।
महिलाओं को देंगे 40 प्रतिशत आरक्षण Priyanka Gandhi Vadra Releases Women Manifesto
प्रियंका गांधी वाड्रा कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देंगे। जैसी कि कांग्रेस ने पहले घोषणा की है कि 20 लाख लोगों को रोजगार देंगे। इसमें से 20 लाख महिलाओं को नौकरी जी जाएगी। उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत तक महिलाओं को नौकरी देने वाले व्यवसायों को कर में छूट और सहायता मिलेगी। जो व्यवसाय महिलाएं संचालिक करेंगी उसे सस्ते दर पर ऋण और टेक्स रिफंड के लिए फंड उपलब्ध कराया जाएगा। कामकाजी महिलाओं को लिए प्रदेश के 25 शहरों में सुरक्षित और नवीनतम सुविधाओं वाले हास्टल बनाए जाएंगे।

ग्रामीण और कुटीर उद्योगों में महिलाओं का सशक्तिकरण होना चाहिए Priyanka Gandhi Vadra Releases Women Manifesto

प्रियंका गांधी वाड्रा कहा कि ग्रामीण और कुटीर उद्योगों में महिलाओं का सशक्तिकरण होना चाहिए। इसके लिए आंगनबाड़ी और आशा कार्यकतार्ओं को 10,000 रुपये मानदेय मिलेगा। सहायता समूहों को चार प्रतिशत की ब्याज दर पर ऋण और मनरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

इसके साथ ही मनरेगा के 40 प्रतिशत कार्यों में महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य की 50 प्रतिशत राशन की दुकानों का संचालन महिलाओं द्वारा किया जाएगा।

इंटर पास छात्राओं को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे Priyanka Gandhi Vadra Releases Women Manifesto

प्रियंका गांधी वाड्रा कहा कि महिलाओं के शैक्षणिक सशक्तिकरण के लिए काई और भी बड़े कदम उठाए जाएंगे। इंटर पास छात्राओं को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। इसी प्रकार स्नातक उत्तीर्ण युवतियों को स्कूटी दी जाएगी। राज्य में वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय बनाए जाएंगे।

पूरे राज्य में महिलाओं द्वारा संचालित संध्या विद्यालय भी स्थापित किए जाएंगे। खास तौर पर इनका निर्माण शहरों में किया जाएगा। जहां महिलाओं शाम को पढ़ाई कर सकेंगी। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण सिर्फ विज्ञापन तक ही सीमित रह गया है। सरकार इन विज्ञापनों पर 40 प्रतिशत तक धन खर्च करती है।

Read More: 4 Brothers in Law Murdered their Sister in Law: जमीन विवाद में 4 देवरों ने भाभी की फावड़े से की हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox