होम / Prostitution in Massage Parlor : मसाज पार्लर में वेश्यावृत्ति, लड़कियों को बंधक बनाने वाले गिरफ्तार

Prostitution in Massage Parlor : मसाज पार्लर में वेश्यावृत्ति, लड़कियों को बंधक बनाने वाले गिरफ्तार

• LAST UPDATED : February 4, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Prostitution in Massage Parlor : पुलिस ने गोमतीनगर एक्सटेंशन में स्थित मसाज पार्लर के नाम पर देहव्यापार रैकेट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह लड़कियों को बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति कर रहा था और उनके चंगुल से निकली एक युवती ने पुलिस से शिकायत की थी। क्राइम ब्रांच ने पीकेजी मसाज पार्लर पर छापा मारा और संचालक समेत छह युवकों को गिरफ्तार किया। (Prostitution in Massage Parlor)

यहां से आठ लड़कियां भी बरामद की गई। लड़कियों से पूछताछ के बाद उनके माता-पिता को सूचना दी गई। यहां लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया जाता था और उन्हें बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जाता था। एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक बीबीडी यूनिवर्सिटी के पास रहने वाली एक युवती ने शिकायत की थी।

नौकरी देने के नाम पर बुलाया और गंदे काम में धकेल दिया (Prostitution in Massage Parlor)

पार्लर की एक लड़की ने बताया कि पीकेजी मसाज पार्लर में काम करती है और छह माह पहले उसे नौकरी देने के नाम पर बुलाया गया था। वहां पहुंचकर उसे इस गंदे काम में फंसाया गया। विरोध करने पर उसे वहीं बंधक बना लिया गया। युवती ने बताया कि उसे विरामखंड-2 के एक मकान में रखा गया था। (Prostitution in Massage Parlor)

लड़कियों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की। वहीं लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने के बाद ज्यादा पैसा संचालक लेता था। उन्हें कम पैसा देता था। लड़की का आरोप है कि पार्लर और घर में उसके साथ और भी लड़कियां थीं औऱ सभी को नशे की गोलियां खिलाई जाती थी। संचालक उनसे पार्लर में देह व्यापार कराता था।

(Prostitution in Massage Parlor)

Also Read : NOIDA People Oppose BJP MP Manoj Tiwari : मनोज की सभा में लगे अखिलेश जिंदाबाद के नारे, पंकज का प्रचार करने पहुंचे सांसद का हुआ विरोध

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox