होम / Rape: अपहरण कर युवती के साथ किया दुष्कर्म, हत्या कर खेत में दफनाया

Rape: अपहरण कर युवती के साथ किया दुष्कर्म, हत्या कर खेत में दफनाया

• LAST UPDATED : December 4, 2022

Rape

इंडिया न्यूज, हरदोई (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश में इन दिनों दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। प्रदेश से एक और दुष्कर्म की शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक युवती का ट्रैक्टर सवार युवकों ने अपहरण कर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने महिला की हत्या भी कर दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घर से मजार के लिए थी निकली
युवती मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी थी। मिली जानकारी अनुसार 22 नवंबर को युवती घर से तुमुरकी मजार गई थी मगर घर वापिस नहीं लौटी। घर वापिस न लौटने पर युवती की मां ने थाने में युवती के गुमशुदगी दर्ज कराइ। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस पड़ताल में जुट गयी। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि 30 नवम्बर को युवती को बेगूसराय निवासी प्रदीप के साथ देखा गया था। तलाश के बाद प्रदीप को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। प्रदीप ने पुलिस को पूरा मामला बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या कर गन्ने के खेत में दफनाया
प्रदीप ने पुलिस को बताया कि 22 नवंबर की रात वह ट्रैक्टर से आ रहा था। उसी दौरान रास्ते से उसके मालिक इरफान ने युवती का अपहरण कर लिया। उसके बाद दोनों युवक युवती को गन्ने के खेत में लेकर गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपियों के युवती की हत्या कर उससे वहीं गन्ने के खेत में दफना दिया।

शव को किया बरामद
पूरे मामले को जानने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर शव को गन्ने के खेत से बरामद कर लिया है। इस दौरान आरोपी इरफ़ान ने पुलिस के हिरासत से भागने की भी कोशिश की। पुलिस ने उसका पीछा किया जिसमे दोनों की मुठभेड़ हो गयी और पुलिस को युवक पर गोली चलनी पड़ी। इरफ़ान को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मेल की कार्यवाही अभी जारी है।

यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: चलती ट्रेन में सरिया घुसने से हुई मौत पर मिल रहा था 15 हजार, हंगामे के बाद दिया गया 5 लाख का मुआवजा

Connect Us Facebook | Twitter
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox