होम / Rape With 72 Year Old Woman in Agra: 72 साल की बुजुर्ग महिला के साथ 52 साल के व्यक्ति ने बंधक बनाकर दिया हैवानियत को अंजाम

Rape With 72 Year Old Woman in Agra: 72 साल की बुजुर्ग महिला के साथ 52 साल के व्यक्ति ने बंधक बनाकर दिया हैवानियत को अंजाम

• LAST UPDATED : November 18, 2021

इंडिया न्यूज, आगरा:

Rape With 72 Year Old Woman in Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में एक 72 साल की बुजुर्ग महिला की बंधक बनाकर 52 साल के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी व्यक्ति महिला को शादी में पूड़ी बेलने का काम दिलाने के बहाने ले गया था, फिर महिला को घर में बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया।

शादी में काम दिलाने के बहाने ले गया अपने साथ Rape With 72 Year Old Woman in Agra

पीड़ित वृद्धा आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली हैं, वह 14 नवंबर को वह किसी काम से बोदला आई थीं। यहीं बोदला चौराहे पर आरोपी विकास शर्मा मिला, आरोपी ने पीड़ित से बहाने से बात की और पूछा कि कहां जाना है। महिला ने कहा कि वो काम से आई हैं।

पीड़ित वृद्धा के मुताबिक, आरोपी ने कहा कि वह एक शादी समारोह में जा रहा है। वहां पर हलवाई को पूड़ी बेलने के लिए महिलाओं की आवश्यकता है। वह उसे भी काम दिला देगा और उसे कुछ रुपये मिल जाएंगे। वह उसके साथ चली गईं।

घर में बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम Rape With 72 Year Old Woman in Agra

आरोपी महिला को काम दिलाने के बहाने बिचपुरी मार्ग स्थित शिव विहार कालोनी में अपने मकान पर ले आया। पीड़ित महिला ने अपने घर जाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने महिला को बंधक बना लिया और इसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

अगले दिन यानी 15 नवंबर, सोमवार को सुबह महिला घर से बाहर आई और गली में आकर गिर पड़ीं। उन्हें देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर महिला ने घटना की जानकारी दी।

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल Rape With 72 Year Old Woman in Agra

पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी। सीओ लोहामंडी सौरभ सिंह ने बताया कि आरोपी विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, महिला का मेडिकल कराया जाएगा। कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी की उम्र 52 साल है। उसके तीन बच्चे हैं। इनमें से दो शादीशुदा है। उनकी पत्नी गांव में रहती है।

Read More: Kidnapping of 3 Including 2 Children: महाराजगंज में स्कूल जा रहे 2 बच्चों समेत 3 का अपहरण

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox