होम / एटा-मैनपुरी में आंधी के साथ बारिश-ओलावृष्टि, मथुरा में ओले गिरे

एटा-मैनपुरी में आंधी के साथ बारिश-ओलावृष्टि, मथुरा में ओले गिरे

• LAST UPDATED : May 4, 2022

इंडिया न्यूज, आगरा : 

कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को बुधवार को राहत मिली। मैनपुरी में दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन शाम को पांच बजे के करीब अचानक मौसम बदल गया। एटा जिले में भी ऐसा ही मौसम रहा। यहां भी शाम पांच बजे अचानक मौसम बदल गया। पहले तेज रफ्तार से आंधी चली। इसके बाद बारिश के साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई। आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे भी गिरने की खबरें हैं।

घिरौर में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि

एटा-मैनपुरी में हुई ओलावृष्टि

फिरोजाबाद जिले से लगे घिरौर और औंछा क्षेत्र में सबसे पहले हल्की बारिश शुरू हुई। इसके बाद यहां ओलावृष्टि शुरू हो गई। लगभग 10 मिनट यहां ओले गिरे। ज्योंती में ओले की एक बौछार आई। इससे गर्मी से तो लोगों को राहत मिल गई, लेकिन किसानों की परेशानी बढ़ गई।

तेज आंधी से टिनशेड उड़े

तेज रफ्तार से धूलभरी आंधी चली।

एटा जिले में भी ऐसा ही मौसम रहा। शहरी क्षेत्र में शाम साढ़े पांच बजे तक बादल छाए रहे। इसके बाद तेज धूलभरी आंधी चलने लगी। लगभग आधे घंटे तक यहां आंधी चलती रही। कई मोहल्लों में टिनशेड भी आंधी में उड़ गए। हालांकि जल्द ही आंधी थम गई। इसके बाद अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ेंः शादी से मना करने पर महिला पर फेंका तेजाब, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

उर्द, मूंग और मूंगफली में भी नुकसान

खेतों में खड़ी उर्द, मूंग और मूंगफली की फसलों को ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है। दरअसल ओले गिरने से इन फसलों के पत्ते या तो फट जाते हैं या फिर टूट जाते हैं। इससे फसल का विकास रुक जाता है। किसानों को इसके कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि वास्तविक स्थिति कृषि विभाग के आंकलन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

मथुरा में ओलावृष्टि से नुकसान

मथुरा के नौहझील में गिरे ओले।

मथुरा जनपद में बुधवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे, लेकिन गर्मी ने बेहाल कर दिया। दोपहर के बाद पहले आंधी आई। कुछ देर बाद बारिश भी शुरू हो गई। नौहझील और उसके क्षेत्रों में ओले भी गिरे है। बारिश से ईंट भट्ठों को भारी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ेंः भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के संकेत

Connect With Us : Twitter Facebook

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox