होम / Road Accident in Mainpuri : ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो श्रद्धालुओं की मौत, 20 घायल

Road Accident in Mainpuri : ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो श्रद्धालुओं की मौत, 20 घायल

• LAST UPDATED : April 8, 2022

Road Accident in Mainpuri

इंडिया न्यूज, मैनपुरी : Road Accident in Mainpuri मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात औंछा बाईपास मार्ग पर ट्रक की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार शीतला देवी मंदिर में नेजा चढ़ाने के बाद वापस लौट रहे थे।

ओंछा बाईपास पर हुआ हादसा Road Accident in Mainpuri

दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र कश्मीर सिंह शुक्रवार को शीतला देवी मंदिर में नेजा चढ़ाने आए थे। दो टैÑक्टर ट्राली में जितेंद्र कुमार के रिश्तेदार और ग्रामीण आए थे। सभी लोग नेजा चढ़ाने के बाद वापस लौट रहे थे। शुक्रवार रात करीब आठ बजे औंछा बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।

इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में जितेंद्र कुमार के भाई सतेंद्र कुमार (40) व अनीता (20) पुत्री नेम सिंह निवासी रठेरा की मौत हो गई। वहीं ट्राली में सवार 20 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई थी।

Also Read : Road Accident on Agra Lucknow Expressway : मिनी बस के पुलिया के टकराने से एक यात्री की मौत

Connect With Us : Twitter Facebook

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox