होम / तीन निकाह कर सभी पतियों को लूटा…, पत्नी से परेशान पति पहुंचे थाने

तीन निकाह कर सभी पतियों को लूटा…, पत्नी से परेशान पति पहुंचे थाने

• LAST UPDATED : November 18, 2023

India News (इंडिया न्यूज),Robbed Husbands: यूपी के बरेली से एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है जिसने एक के बाद एक-एक कर तीन शादियां कीं। महिला पर आरोप है कि तीनों पतियों को लूट लिया और घर से फरार हो गई। जिनका शिकार हुए दो पतियों ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई। हालांकि,  इस पूरे मामले में पुलिस पतियों की शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल में जुट चुकी है।

ये है पूरा मामला

सूत्रों के मुताबिक ये पूरा मामला यूपी के बरेली थाना इज्जतनगर के बिहारमान नगला का है। यहां रहने वाले इमरान की मुलाकात 4 साल पहले भोजीपुरा की रहने वाली एक महिला से हुई थी। जब ये मिले थे तो महिला ने खुद को अविवाहित बताया था। जिसके बाद इमरान ने उससे निकाह कर लिया। निकाह के कुछ दिनों बाद ही महिला ने इमरान से पैसे मांगना शुरू कर दिया। ये सिलसिला तकरीबन डेढ़ साल तक चलता रहा।

इमरान के पैरों तले खिसक जमीन

डेढ़ साल बाद जैसे ही इमरान ने पैसे देने से इन्कार किया तो महिला उसे धमकाने लगी और झूठा केस में फसाने की धमकी भी देने लगी। साल 2021 में युवती उनके घर से 35 हजार रूपये और जेवर लेकर किसी और के साथ फरार हो गई थी। जिसके बादल जब इमरान ने युवती के बारे में खोजबीन की तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इमरान को पता चला कि महिला की तो पहले भी शादीयां हो चुकी है। इसके बाद इमरान ने जब आगे पता लगया तो भोजीपुरा के खिजरपुर में सलीम नाम के शख्स के साथ भी महिला ने ऐसा ही किया।

मामले की भनक लगते ही महिला ने कराया केस दर्ज

जब इमरान को इस पूरे की भनक लगी तो उसके ऊपर महिला ने भोजीपुरा थाना क्षेत्र में केस करवा दिया। दब इमरान के घर नोटिस पहुंचा और अब महिला उसे धमकी दे रही है कि वे उसे पैसे दे दे तो वे केस वापस ले लेगी। वहीं उसका दूसरा पति भी महिले से बेहद परेशान है। महिला उससे 2 लाख की रकम की मांग कर रही है। ये पूरा मामला इमरान और सलीम पुलिस को बताया। महिला पर आरोप है कि वे तीन शादियां कर चुकी हैं। साथ ही साथ उसने तीसरे पति को भी लूटा है। हालांकि, तीसरे पति ने इसकी कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी।

ALSO READ: खुशखबरी! सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, चेक करें नए रेट 

सुरंग में फंसे सभी मजदूरों की जान बचाने के लिए जंग लगातार जारी, पिछले 5 दिनों से फंसी 40 जिन्दगियां  

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox